सीईआरसी चीफ और प्रतिनिधिमंडल का एपीसीपीएल पॉवर प्लांट का दो दिवसीय दौरा संपन्न

Spread the love

झज्जर । झाड़ली  स्थित एपीसीपीएल पॉवर प्लांट में केंद्रीय विद्युत नियामक आयोग (सीईआरसी) के वरिष्ठ नेतृत्व और प्रतिनिधिमंडल का दो दिवसीय दौरा सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व अवधेश कुमार यादव, मुख्य (इंजीनियरिंग डिवीजन), सीईआरसी ने किया। उनके साथ आयोग के वरिष्ठ अधिकारी भी उपस्थित रहे। दिलीप कैबोर्ता, मुख्य कार्यकारी अधिकारी (एपीसीपीएल), तथा कंपनी के वरिष्ठ अधिकारियों ने अतिथियों का गर्मजोशी से स्वागत किया। 

कार्यक्रम की शुरुआत प्लांट विजिट से हुई जहाँ  प्रतिनिधिमंडल ने टॉरिफाइड बायोमास प्लांट साइट, टीपी 4 (पैलेट फीडिंग सिस्टम) और फ्ल्यू गैस डीसल्फराइजेशन (एफजीडी) कंट्रोल रूम का दौरा  किया। दौरे का समापन मैन प्लांट कंट्रोल रूम  में हुआ, जहाँ सीईआरसी नेतृत्व और अधिकारियों ने पावर प्लांट के कर्मचारियों से संवाद किया और उन्हें निरंतर सुधार तथा सामूहिक योगदान के महत्व पर प्रेरित किया। 

दौरे के दूसरे चरण में बैठक और प्रस्तुति सत्र आयोजित किया गया। पावर प्लांट अधिकारियों ने कंपनी की परिचालन स्थिति, चल रहे प्रोजेक्ट्स और भविष्य की रूपरेखा का विस्तृत विवरण प्रस्तुत किया। इस दौरान सीईआरसी नेतृत्व ने अपने मूल्यवान सुझाव और रणनीतिक दृष्टिकोण साझा किए, जो संगठन के सतत विकास और ऊर्जा क्षेत्र की प्रगति में सहायक सिद्ध होंगे।  

दौरे के दूसरे दिन की शुरुआत एक मैत्रीपूर्ण क्रिकेट मैच से हुई जिसमें एपीसीपीएल और सीईआरसी की टीमों ने भाग लिया। इस खेल ने आपसी सौहार्द, खेल भावना और टीम स्पिरिट को बढ़ावा दिया, जिससे दोनों संस्थानों के बीच पेशेवर संबंध और मजबूत हुए। सतत विकास और हरित भविष्य की दिशा में साझा उद्देश्य को आगे बढ़ाने के लिए परिसर में वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर अवधेश कुमार यादव, मुख्य (इंजीनियरिंग डिवीजन), सीईआरसी; दिलीप कैबोर्ता, मुख्य कार्यकारी अधिकारी (एपीसीपीएल); जयोतोष कुमार डे, महाप्रबंधक (ओ एंड एम); मोहम्मद निजामुद्दीन, महाप्रबंधक (ऑपरेशन एवं एफएम); अतुल अग्रवाल, अपर-महाप्रबंधक (मेंटेनेंस); उमेश कुमार, अपर-महाप्रबंधक (मानव संसाधन); विभागाध्यक्षगण तथा सीईआरसी के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *