वृक्ष धरा के भूषण,दूर करें प्रदूषण- श्रवण सिंह गोंड़

Spread the love

सोनभद्र। आज उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आवाह्न पर 35 करोड़ पौधरोपण महाअभियान ‘एक पेड़ माँ के नाम‘ के अंतर्गत श्रवण सिंह गोंड़ ने भाजपा कार्यकर्ताओं संग दुद्धी नगर पंचायत स्थित नंदन वन तथा ग्राम पंचायत रजखड़ वन रेंज व गौशाला में वृक्षारोपण किया। इस अवसर पर श्रवण गोंड़ ने वृक्षारोपण के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि ‘एक पेड़ मां के नाम‘ अभियान केवल पौधारोपण नहीं, बल्कि धरती माता के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करने का एक महायज्ञ है। उन्होंने कहा कि धरती हमें अन्न, जल, फल और जीवन जीने के लिए अनुकूल वातावरण देती है। नगर पंचायत चेयरमैन कमलेश मोहन ने कहा यदि समाज का प्रत्येक व्यक्ति इस अभियान से जुड़े, तो आने वाले वर्षों में देश अधिक हरित और पर्यावरण की दृष्टि से समृद्ध बनेगा जिससे आने वाले दिनों में हम सब के परिजनों को स्वच्छ एवं स्वस्थ वातावरण प्राप्त होगा। स्वस्थ समाज के निर्माण के लिए स्वच्छ पर्यावरण को आवश्यक बताते हुए उन्होंने जनभागीदारी बढ़ाने का आह्वान किया।इस दौरान पूर्व जिला महामंत्री सुरेंद्र अग्रहरि पूर्व जिला मंत्री दिलीप पांडे मण्डल अध्यक्ष दीपक शाह प्रबुद्ध प्रकोष्ठ संयोजक जितेंद्र चंद्रवंशी  पूर्व मण्डल महामंत्री मनीष जायसवाल मण्डल महामंत्री प्रेम नारायण मोनू सिंह अंशुमान रॉय युवा मोर्चा अध्यक्ष अजय चन्द्रवंशी सोशल मीडिया संयोजक पीयूष कसेरा बूथ अध्यक्ष धीरज जायसवाल सहित भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *