एक पेड़ माॅ के नाम अभियान के तहत वृक्षारोपण किया गया 

Spread the love

नौगढ़। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर काशी वन प्रभाग के अंतर्गत जयमोहनी  मझगाई नौगढ व चकिया रेंज में “एक पेड़ मां के नाम” अभियान के अन्तर्गत  पौधरोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें जनप्रतिनिधियों, वन विभाग के अधिकारियों तथा स्थानीय लोगों ने  पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया।जयमोहनी रेंज के झुमरिया रोपावनी  मझगाई रेंज के चकरघट्टा (प्रथम) रोपावनी नौगढ रेंज के देवखत महर्षि बाल्मीकि सेवा संस्थान स्थल पर आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि भाजपा मंडल अध्यक्ष सर्वजीत सिंह खरवार ने सागौन का पौधा रोपित कर के किया। 

वहीं चकिया वन रेंज की ओर से प्राथमिक विद्यालय जमसोती के परिसर में आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ ग्राम प्रधान यशवंत सिंह यादव ने पौधरोपण कर के किया। वक्ताओं ने कहा कि बढ़ते प्रदूषण और जलवायु परिवर्तन की चुनौतियों से निपटने के लिए अधिक से अधिक पौधरोपण किया जाना आवश्यक है।वन क्षेत्राधिकारी अमित श्रीवास्तव ने बताया कि जयमोहनी एवं मझगाई रेंज के कुल 28 स्थलों पर पौधरोपण कार्य किया जाएगा।जिसके लिए अग्रिम तैयारी पूरी कर ली गई है। बताया कि जयमोहनी रेंज में लगभग 52 हजार तथा मझगाई रेंज में 32 हजार पौधे लगाए जाएंगे।  बताया कि केवल पौधे लगाना ही पर्याप्त नहीं है। बल्कि उनकी सुरक्षा और देखभाल भी उतनी ही महत्वपूर्ण है।

जिसके लिए जनसहभागिता आवश्यक है।मुख्य अतिथि भाजपा मंडल अध्यक्ष सर्वजीत सिंह खरवार ने कहा कि वृक्ष पर्यावरण संरक्षण के साथ-साथ मानव जीवन के लिए भी अत्यंत आवश्यक हैं।  “एक पेड़ मां के नाम” अभियान प्रकृति और मातृत्व के प्रति सम्मान व्यक्त करने का सशक्त माध्यम है। ग्राम प्रधान यशवंत सिंह यादव ने लोगों से अपने जीवन में कम से कम एक पौधा लगाने और उसकी नियमित देखभाल करने का आह्वान किया।कार्यक्रम में पूर्व भाजपा मंडल अध्यक्ष देवेन्द्र साहनी रामवृक्ष कोल वन दरोगा सोमेश कुमार, महेंद्र प्रताप सिंह, शुभम, अभिषेक चतुर्वेदी सहित जनप्रतिनिधि व ग्रामीण मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *