तेज आंधी पानी के कारण बावन झरिया में ट्रांसफार्मर गिरा, गांव की बिजली ठप

Spread the love

दुद्धी,सोनभद्र। स्थानीय विकास खंड क्षेत्र अन्तर्गत बीडर ग्राम पंचायत के बावन झरिया गांव तेज बारिश के दौरान 25 केवीए का ट्रांसफार्मर गिर गया। जिससे बिजली ना होने के वजह से पूरा गांव में अंधेरा छा गया। ग्रामीणों ने बताया कि तेज आंधी पानी की वजह से पोल टूट गया और ट्रांसफार्मर जमीन पर गिर गया। जिसके कारण गांव की बिजली आपूर्ति बाधित हो गयी है। ग्रामीणों ने बिडर के कार्यवाहक प्रधान श्रवण कुमार को इसकी जानकारी दे दी गयी है। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *