सीसीएल सतर्कता विभाग के तत्वाधान में उत्खनन विभाग में संविदा कार्य से संबंधित SOP पर प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित

Spread the love

*कार्यक्रम में विभिन्न क्षेत्रों एवं मुख्यालय के कुल 60 प्रतिभागियों ने लिया भाग*

राँची। सेंट्रल कोलफील्ड्स लिमिटेड, मुख्यालय में 15 मई को सतर्कता विभाग के तत्वाधान में मानव संसाधन विकास विभाग द्वारा उत्खनन विभाग, सीसीएल में संविदा कार्य से संबंधित SOP (मानक संचालन प्रक्रिया) पर प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में उत्खनन विभाग में कॉन्ट्रैक्ट कार्य से संबंधित SOP पर विस्तृत जानकारी दी गई। इस कार्यक्रम में सीसीएल के मुख्य सतर्कता अधिकारी(सीवीओ)  पंकज कुमार, महाप्रबंधक (उत्खनन विभाग)  प्रवीण कुमार तथा महाप्रबंधक (मानव संसाधन विकास विभाग) मो. फैयाज़ुल हक की गरिमामयी उपस्थिति रही। 

प्रशिक्षण कार्यक्रम की शुरुआत महाप्रबंधक (मा.स.) द्वारा मुख्य सतर्कता अधिकारी पंकज कुमार, महाप्रबंधक (सतर्कता) एवं महाप्रबंधक (उत्खनन) का पुष्पगुच्छ देकर स्वागत के साथ हुई। वहीं कार्यक्रम का स्वागत संबोधन महाप्रबंधक (मा. स.) द्वारा प्रस्तुत किया गया। 

गौरतलब है कि सभा को संबोधित करते हुए सीसीएल के मुख्य सतर्कता अधिकारी(सीवीओ)  पंकज कुमार ने कहा कि यह SOP अधिकारियों के व्यावहारिक अनुभवों एवं कार्य निष्पादन के दौरान आने वाली चुनौतियों को ध्यान में रखकर तैयार की गई है। उन्होंने सभी संबंधित अधिकारियों एवं कर्मियों से कार्य निष्पादन एवं प्रक्रियाओं के दौरान SOP का अनिवार्य रूप से पालन सुनिश्चित करने पर बल दिया। इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में विभिन्न क्षेत्रों एवं मुख्यालय के परियोजना अभियंता (उत्खनन) एवं फोरमैन सहित कुल 60 प्रतिभागियों ने शिरकत किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *