पीवीयूएनएल बनहरदी कोयला खनन परियोजना द्वारा सिलाई प्रशिक्षण कार्यक्रम का सफल समापन

Spread the love

, 40 महिलाओं को वितरित की गईं सिलाई मशीनें 

लातेहार, । पीवीयूएनएल बनहरदी कोयला खनन परियोजना की सामुदायिक विकास पहल के अंतर्गत आयोजित सिलाई प्रशिक्षण कार्यक्रम का सफलतापूर्वक समापन किया गया। इस अवसर पर पीवीयूएनएल के मुख्य कार्यकारी अधिकारी  अशोक कुमार सहगल के द्वारा 40 प्रशिक्षार्थियों को सिलाई मशीनों का वितरण किया गया। कार्यक्रम में बनहरदी कोयला खनन परियोजना  के महाप्रबंधक  निरोद कुमार मलिक , एजीएम (माइनिंग)  असीम मिश्रा, एजीएम (एलए/आर एंड आर)  आर. बी. सिंह, एजीएम (इन्फ्रा)  सिद्धार्थ शंकर अन्य अधिकारीगण सहित स्थानीय ग्रामीणों  एवं मीडिया प्रतिनिधियों उपस्थित रहे। 

दो माह की अवधि में संचालित इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में प्रत्येक बैच में 20-20 प्रतिभागियों ने भाग लिया। कुल 40 प्रशिक्षार्थियों ने प्रशिक्षण को सफलतापूर्वक पूर्ण किया, जिससे उन्हें स्वरोजगार एवं आत्मनिर्भरता की दिशा में आगे बढ़ने का अवसर प्राप्त होगा। कार्यक्रम के दौरान सभी 40 प्रतिभागियों को प्रशिक्षण सफलतापूर्वक पूर्ण करने पर प्रमाण-पत्र प्रदान किए गए। साथ ही, प्रशिक्षण अवधि में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को प्रोत्साहित करने हेतु एक कौशल आधारित प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली पांच प्रतिभागियों को स्मृति-चिह्न एवं शॉल प्रदान कर सम्मानित किया गया। 

इस अवसर पर मुख्य कार्यकारी अधिकारी  अशोक कुमार सहगल ने कहा कि पीवीयूएनएल स्थानीय समुदायों के सामाजिक एवं आर्थिक सशक्तिकरण के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने आशा व्यक्त की कि यह प्रशिक्षण एवं सिलाई मशीनों का वितरण महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने तथा उनके परिवारों की आजीविका सुदृढ़ करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। कार्यक्रम का समापन प्रतिभागियों को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाओं के साथ किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *