व्यापार संगठन ने औद्योगिक क्षेत्र स्थापित करने हेतु जिलाधिकारी का आभार व्यक्त किया

Spread the love

 जिलाधिकारी के अथक प्रयास, दूरदर्शी नेतृत्व, सकारात्मक सोच, प्रशासनिक दक्षता एवं त्वरित निर्णय क्षमता के परिणाम स्वरूप इस बहुप्रतीक्षित पल को एक माह के भीतर धरातल पर उतारने की दिशा में प्रभावी कदम बताया

सोनभद्र। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार संगठन का प्रतिनिधि मंडल जिलाधिकारी से मिलकर जहां एक ओर व्यापारियों एवं आम नागरिकों से संबंधित कई समस्याओं से अवगत कराया वहीं दूसरी ओर औद्योगिक क्षेत्र स्थापित करने हेतु आभार व्यक्त किया।            
   उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार संगठन के जिलाध्यक्ष कौशल शर्मा ने कहा कि पिछले डेढ़ वर्षाे से औद्योगिक क्षेत्र की मांग कई पटलों पर निरंतर उठाई जा रही थी यह विषय केवल एक मांग नहीं बल्कि जनपद की आर्थिक विकास, रोजगार सृजन और औद्योगिक प्रगति से जुड़ी जन भावना का प्रतीक था। उन्होंने कहा कि जिलाधिकारी के अथक प्रयास, दूरदर्शी नेतृत्व, सकारात्मक सोच, प्रशासनिक दक्षता एवं त्वरित निर्णय क्षमता के परिणाम स्वरूप इस बहुप्रतीक्षित पल को एक माह के भीतर धरातल पर उतारने की दिशा में प्रभावी कदम बताया।
   हम जनपद के समस्त व्यापारी उद्यमी एवं नागरिक की ओर से इस विकासोन्मुखी  दृष्टिकोण के प्रति हृदय से कृतज्ञता व्यक्त करते हुए सादर आभार व्यक्त करते हैं। इस मौके पर जिलाधिकारी को सम्मान पत्र देते हुए श्री शर्मा ने कहा औद्योगिक क्षेत्र की मांग पिछले डेढ़ वर्षाे से की जा रही थी परिणाम स्वरुप जनपद में बहु प्रतीक्षित औद्योगिक क्षेत्र की स्थापना का शुभारंभ हो गया है। संगठन के जिलाध्यक्ष ने जिलाधिकारी का ध्यान आकर्षित करते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार लैंड पुलिंग मॉडल को बढ़ावा देने की दिशा में काम कर रही है सरकार ने काशी विंध्य क्षेत्रीय विकास की अवधारणा को आगे बढ़ाया है जिसमें सोनभद्र भी शामिल है उन्होंने उदाहरण देते हुए बताया कि वाराणसी में वीडीए द्वारा विकसित की जा रही आनंद काशी योजना, कल्लीपुर एवं रूद्र विहार योजना लैंड पूलिंग के माध्यम से विकसित की जा रही है जिसमें किसानों का  व्यापक समर्थन भी मिल रहा है।   वार्ता में प्रमुख रूप से जिला महामंत्री प्रितपाल सिंह, जिला कोषाध्यक्ष शरद जायसवाल वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष क्रमशः धर्मराज सिंह, राजेश जायसवाल, नागेंद्र मोदनवाल, कृष्णा सोनी, प्रदीप जायसवाल, यशपाल सिंह, दीप सिंह पटेल, विनय जायसवाल, सुनील सरोज, नगर महामंत्री जसकीरत सिंह, नगर कोषाध्यक्ष सिद्धार्थ सांवरिया नगर संयोजक अमित अग्रवाल आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *