मुख्य विकास अधिकारी आर जगत साई की अध्यक्षता में चकिया तहसील सभागार में हुआ सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन

Spread the love

समाधान दिवस में पहुंचे डीएम; बोले जनसमस्याओं के निस्तारण में ढिलाई बर्दाश्त नहीं

चन्दौली। आमजन की समस्याओं के त्वरित निस्तारण के लिए सोमवार को प्रभारी जिलाधिकारी/मुख्य विकास अधिकारी आर जगत साई और पुलिस अधीक्षक आकाश पटेल की अध्यक्षता में जिलास्तरीय सम्पूर्ण समाधान दिवस चकिया तहसील सभागार में आयोजित हुई। इस अवसर पर प्रभारी जिलाधिकारी- पुलिस अधीक्षक आकाश पटेल व अन्य अधिकारियों ने आये हुए फरियादियों के समस्याओं की गम्भीरता पूर्वक सुनवाई करते हुए सम्बन्धित अधिकारियों को समयबद्धता के साथ गुणवत्तापरक निस्तारण के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने सभी अधिकारियों निर्देश दिया कि सरकार द्वारा संचालित  योजनाओं का क्रियान्वयन कर ग्रामीणों को लाभ दिलाए। इसके अलावा सरकारी विभागों से संबंधित चल रही निर्माण कार्य का सम्बन्धित विभाग समय-समय पर गुणवत्ता जांचते रहे। 

जिलाधिकारी ने सभी सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देश दिया कि जनसमस्याओं का निस्तारण करते हुए गरीब व पीड़ित व्यक्तियों को प्राथमिकता के आधार पर न्याय दिलाया जाए। उन्होंने कहा कि जनसमस्याओं का निस्तारण शासन की प्राथमिकताओं में है, इसलिए सभी अधिकारी रूचि लेकर गुणवत्तायुक्त ढंग से निस्तारण सुनिश्चित करे। सम्पूर्ण समाधान दिवस में कुल 87 प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए मौके पर 07 का निस्तारण किया गया। समाधान दिवस में मुख्य रूप से राजस्व (भूमि विवाद), पुलिस, विकास, बिजली, और समाज कल्याण विभाग से जुड़ी शिकायतें प्राप्त हुईं। यदि किसी विभाग द्वारा शिकायत को बिना ठोस कारण के लंबित रखा गया, तो संबंधित अधिकारी के खिलाफ दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी।

इस दौरान मुख्य चिकित्सा अधिकारी परितोष मिश्रा, उप जिलाधिकारी चकिया,पी डी डी आरडीए, सोशल सेक्टर के अधिकारीगण तहसीलदार, नायब तहसीलदार, थानाध्यक्ष, खंड विकास अधिकारी सहित संबंधित अधिकारी मौजूद रहें। तहसील चकिया में आयोजित ‘सम्पूर्ण समाधान दिवस’ की समाप्ति के बाद एक विशेष पर्यावरण जन-जागरूकता अभियान चलाया गया। इस अवसर पर जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने तहसील परिसर में पौधरोपण किया। कार्यक्रम के दौरान अधिकारियों ने परिसर में फलदार और छायादार पौधे रोपे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *