जून माह में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले टिकट चेकिंग स्टाफ को किया गया सम्मानित

Spread the love

 प्रयागराज ।  मण्डल रेल प्रबन्धक रजनीश अग्रवाल के मार्गदर्शन में एवं वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक/कोचिंग, हरिमोहन के निर्देशन में निरंतर टिकट चेकिंग अभियान चलाये जा रहे हैं । 7 जुलाई  को वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक, हरि मोहन द्वारा जून -2026 माह के दौरान उत्कृष्ट कार्य करने वाले टिकट चेकिंग स्टाफ को प्रशस्ति-पत्र से सम्मानित किया गया । मंडल के टिकट चेकिंग कर्मचारियों ने बिना टिकट एवं अनियमित यात्रा करने वाले यात्रियों के विरुद्ध चलाए गए विशेष जांच अभियानों में उल्लेखनीय प्रदर्शन करते हुए ₹11.10 करोड़ का राजस्व अर्जित किया । इस अवसर पर मंडल वाणिज्य प्रबंधक, अंकित अग्रवाल, पंकज कुमार त्रिपाठी , सहायक वाणिज्य प्रबंधक/टिकट चेकिंग एवं  अम्बरीश कुमार राय, मुख्य वाणिज्य निरीक्षक/टिकट चेकिंग भी उपस्थित रहे |  

जून 2026 में ओपन स्क्वाड श्रेणी में कार्यरत कर्मचारियों ने विशेष रूप से उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। इस श्रेणी में अवनीश प्रताप सिंह, उप मुख्य टिकट निरीक्षक ने 1578 मामलों में कार्रवाई कर ₹12.60 लाख का राजस्व अर्जित करते हुए प्रथम स्थान प्राप्त किया। रविकान्त त्रिपाठी, उप मुख्य टिकट निरीक्षक ने ₹12.78 लाख तथा  राजकुमार यादव, मुख्य टिकट निरीक्षक ने ₹8.27 लाख का राजस्व अर्जित कर क्रमशः द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त किया। इसके अतिरिक्त  कुनाल कुमार, मुख्य टिकट निरीक्षक एवं  प्रियदर्शी एस. सिन्हा, मुख्य टिकट निरीक्षक ने भी उल्लेखनीय प्रदर्शन किया। 

एमेनिटी स्टाफ श्रेणी में विजय पाल , मुख्य टिकट निरीक्षक ने सबसे अधिक आय अर्जित कर प्रथम स्थान प्राप्त किया एवं मुख्य टिकट निरीक्षक बिपिन कुमार वर्मा , सुजीत कुमार ,  राम लखन मीणा 2 तथा लज्जा राम मीणा ने भी सराहनीय कार्य किया। श्रीमती गायत्री देवी, मुख्य टिकट निरीक्षक ने उत्कृष्ट कार्य करते हुये 1170  मामलों में कार्रवाई करते हुए ₹8.54 लाख का राजस्व अर्जित कर महिला टिकट चेकिंग कर्मचारियों में प्रथम स्थान प्राप्त किया । 

इसी क्रम में स्टेशन स्टाफ श्रेणी में चलाए गए इंटेंसिव टिकट चेकिंग अभियान के अंतर्गत  अरविंद कुमार सिंह मुख्य टिकट निरीक्षक (मानिकपुर) ने 762 मामलों में कार्रवाई करते हुए ₹5.51लाख का राजस्व अर्जित कर प्रथम स्थान प्राप्त किया।  सूर्य नाथ मौर्य , मुख्य टिकट निरीक्षक (नैनी) तथा श्रीमती ममता रानी (STE, फिरोजाबाद) ने क्रमशः द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त किया। उप मुख्य टिकट निरीक्षक कृष्णा कान्त मणि , वाणिज्यक सह टिकट निरीक्षक श्रीमती  किरण तिवारी ने सराहनीय कार्य किया। इस अवसर पर वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक/कोचिंग,  हरि मोहन ने चयनित कर्मचारियों के कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि उनकी कर्तव्यनिष्ठा, समर्पण एवं सतत प्रयासों से न केवल रेलवे राजस्व में उल्लेखनीय वृद्धि हुई है, बल्कि यात्रियों में वैध टिकट के साथ यात्रा करने तथा नियमों के पालन के प्रति जागरूकता भी बढ़ी है।  प्रयागराज मंडल यात्रियों को सुरक्षित, व्यवस्थित एवं बेहतर यात्रा सुविधाएं उपलब्ध कराने हेतु निरंतर प्रयासरत है तथा भविष्य में भी उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले कर्मचारियों को सम्मानित एवं प्रोत्साहित किया जाता रहेगा, जिससे कार्य संस्कृति में उत्कृष्टता को बढ़ावा मिल सके ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *