शिवाजी मिनी स्टेडियम में भाजपा कार्यकर्ताओ ने किया पौधरोपण

Spread the love

 सोनभद्र। जनसंघ के संस्थापक डा0 श्यामा प्रसाद मुखर्जी के बलिदान दिवस के उपलक्ष्य में  भाजपा कार्यकर्ताओ ने शिवाजी मिनी स्टेडियम में पौधरोपण कर गोष्ठी किया। गोष्ठी में पूर्व जिला अध्यक्ष डॉ0 धर्मवीर तिवारी ने कहा कि डॉ.श्यामा प्रसाद मुखर्जी महान शिक्षाविद, राजनेता, सांसद, अदम्य साहस के धनी और मानवतावादी थे।  डॉ. मुखर्जी इस धारणा के प्रबल समर्थक थे कि सांस्कृतिक दृष्टि से हम सब एक हैं। गोष्ठी में श्याम उमर, दिशांत द्विवेदी, धर्मवीर त्यागी, सत्यम सोनी, माखन चैरसिया, अभय, रवि, संदीप आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *