जन्माष्टमी और लॉन्ग वीकेंड पर घर जाने की टेंशन खत्म: प्रयागराज और दिल्ली के बीच रेलवे चलाएगा स्पेशल एक्सप्रेस ट्रेन

Spread the love

  प्रयागराज । रेल प्रशासन द्वारा कृष्ण जन्माष्टमी तथा आगामी लंबे सप्ताहांत (लॉन्ग वीकेंड) के अवसर पर यात्रियों की संभावित अतिरिक्त भीड़ को ध्यान में रखते हुए नई दिल्ली और सूबेदारगंज (प्रयागराज) के बीच तीन-तीन फेरों के लिए आरक्षित सुपरफास्ट स्पेशल एक्सप्रेस (ट्रेन संख्या 02416/02415) चलाने का निर्णय लिया गया है। कुल 18 कोचों (01 एसी 2-टियर, 03 एसी 3-टियर, 07 स्लीपर, 05 सामान्य श्रेणी एवं 02 एसएलआर) वाली इस विशेष ट्रेन का संचालन दोनों दिशाओं से निर्धारित तिथियों एवं समय पर किया जाएगा। 

गाड़ी संख्या 02416 नई दिल्ली-सूबेदारगंज स्पेशल एक्सप्रेस नई दिल्ली से दिनांक 03, 04 एवं 05 सितंबर 2026 को रात 23:00 बजे प्रस्थान करेगी। यात्रा के दौरान यह ट्रेन गाजियाबाद (आगमन 23:45/प्रस्थान 23:47 बजे), अलीगढ़ जंक्शन (आगमन 01:05/प्रस्थान 01:07 बजे), टूंडला जंक्शन (आगमन 02:18/प्रस्थान 02:20 बजे), इटावा जंक्शन (आगमन 04:00/प्रस्थान 04:02 बजे), गोविंदपुरी (आगमन 06:35/प्रस्थान 06:40 बजे) तथा फतेहपुर (आगमन 08:20/प्रस्थान 08:22 बजे) होते हुए अगले दिन सुबह 09:45 बजे सूबेदारगंज पहुँचेगी। 

वापसी में गाड़ी संख्या 02415 सूबेदारगंज-नई दिल्ली स्पेशल एक्सप्रेस सूबेदारगंज से दिनांक 04, 05 एवं 06 सितंबर 2026 को दोपहर 12:10 बजे प्रस्थान करेगी। इसके पश्चात यह फतेहपुर (आगमन 13:23/प्रस्थान 13:25 बजे), गोविंदपुरी (आगमन 14:55/प्रस्थान 15:00 बजे), इटावा जंक्शन (आगमन 17:03/प्रस्थान 17:05 बजे), टूंडला जंक्शन (आगमन 18:55/प्रस्थान 18:57 बजे), अलीगढ़ जंक्शन (आगमन 20:30/प्रस्थान 20:32 बजे) और गाजियाबाद (आगमन 22:45/प्रस्थान 22:47 बजे) ठहराव लेते हुए उसी दिन रात 23:30 बजे नई दिल्ली पहुँचेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *