अहरौरा, मिर्जापुर। स्थानीय थाना पर उपजिलाधिकारी की अध्यक्षता में थाना दिवस का आयोजन किया गया जिसमें क्षेत्रीय लेखपालों ने बांह में काली पट्टी बांधकर प्रतिभाग किया।थाना दिवस में राजस्व संबंधी कुल 12 प्रार्थना पत्र आया जिसको निस्तारित करने के लिए क्षेत्रीय लेखपालों को दिया गया। थाना दिवस में एसडीएम के साथ ही तहसीलदार, थाना प्रभारी, राजस्व कर्मी उपस्थित रहे।
काली पट्टी बांधकर लेखपालो ने थाना दिवस में किया प्रतिभाग
