एनटीपीसी ऊंचाहार को सीएसआर एवं एचआर उत्कृष्टता हेतु फेम पुरस्कार से नवाज़ा गया

Spread the love

ऊंचाहार।एनटीपीसी की ऊंचाहार परियोजना को चंडीगढ़ में आयोजित फेम नेशनल अवार्ड्स समारोह में दो प्रतिष्ठित राष्ट्रीय सम्मान प्राप्त करने का गौरव हासिल हुआ है| ऊंचाहार परियोजना के मानव संसाधन प्रमुख पंकज कुमार ने समारोह में उक्त पुरस्कारों को प्राप्त किया|

परियोजना को शिक्षा, स्वास्थ्य, सामुदायिक विकास, महिला सशक्तिकरण, स्वच्छता एवं सामाजिक उत्थान के क्षेत्र में किए गए उल्लेखनीय कार्यों के लिए “बेस्ट सीएसआर प्रैक्टिसेज” श्रेणी में डायमंड अवार्ड से सम्मानित किया गया। एनटीपीसी ऊंचाहार अपनी विभिन्न सीएसआर पहलों के माध्यम से आसपास के क्षेत्रों के लोगों के जीवन स्तर को बेहतर बनाने तथा समावेशी विकास को बढ़ावा देने के लिए निरंतर कार्य कर रहा है।

इसके साथ ही परियोजना को कर्मचारी हितैषी नीतियों, बेहतर कार्य संस्कृति, कौशल विकास एवं कर्मचारी कल्याण के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्यों के लिए “बेस्ट एचआर प्रैक्टिसेज” श्रेणी में प्लेटिनम अवार्ड भी प्रदान किया गया।

ऊंचाहार परियोजना के प्रमुख बिस्व मोहन सिंह ने इन पुरस्कारों के हासिल होने पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा की ये सम्मान एनटीपीसी ऊंचाहार के कर्मचारियों एवं प्रबंधन की मेहनत, समर्पण तथा सामूहिक प्रयासों का प्रतिफल हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *