पटरियों पर बहती स्नेह की धारा: उत्तर मध्य रेलवे का संकल्प, कोई बहन न रहे राखी से वंचित

Spread the love

रक्षाबंधन पर्व पर दूरियों को मिटाने के लिए उत्तर मध्य रेलवे चला रही 12 विशेष ट्रेनें

  प्रयागराज । रक्षाबंधन केवल तिथियों का पर्व नहीं, बल्कि रेशम के कोमल धागों में बाँधे गए उस अटूट विश्वास का नाम है जो एक बहन अपने भाई से और एक भाई अपनी बहन से रखता है। इस पवित्र रिश्ते की मर्यादा और दूर रहने वाले अपनों की तड़प को समझते हुए उत्तर मध्य रेलवे ने इस रक्षाबंधन पर बहनों के प्यार को उनके भाइयों की कलाई तक पहुँचाने का बीड़ा उठाया है।

यात्रियों की भारी भीड़ को देखते हुए और यह सुनिश्चित करने के लिए कि हर यात्री आराम से अपने गंतव्य तक पहुँच सके, रेलवे ने प्रयागराज से दिल्ली और वाराणसी, झाँसी और खजुराहो से दिल्लीऔर कानपुर अलीगढ़ से दिल्ली आनंद विहार- जैसे प्रमुख मार्गों पर विशेष रेलगाड़ियों के संचालन का फैसला किया है। 

रक्षाबंधन विशेष रेल सेवाओं की प्रमुख सूची:

1. सूबेदारगंज ↔ शकूरबस्ती (02275/02276): o सूबेदारगंज से: 25, 28 एवं 30 अगस्त (3 फेरे) | शकूरबस्ती से: 26, 29 एवं 31 अगस्त (3 फेरे)

2. सूबेदारगंज ↔ शकूरबस्ती (04147/04148): o सूबेदारगंज से: 26 अगस्त | शकूरबस्ती से: 27 अगस्त (1-1 फेरा) 3. सूबेदारगंज ↔ शकूरबस्ती (04163/04164): o सूबेदारगंज से: 27 अगस्त | शकूरबस्ती से: 28 अगस्त (1-1 फेरा) 4. वीरांगना लक्ष्मीबाई झाँसी ↔ हज़रत निज़ामुद्दीन (01901/01902): o झाँसी से: 27-28 अगस्त | निज़ामुद्दीन से: 27-28 अगस्त (2-2 फेरे) 5. वीरांगना लक्ष्मीबाई झाँसी ↔ हज़रत निज़ामुद्दीन (01903/01904): o झाँसी से: 26-30 अगस्त | निज़ामुद्दीन से: 27-31 अगस्त (5-5 फेरे) 6. खजुराहो ↔ हज़रत निज़ामुद्दीन (01913/01914): o खजुराहो से: 26, 28, 30 अगस्त | निज़ामुद्दीन से: 27, 29, 31 अगस्त (3-3 फेरे) 7. ग़ाज़ियाबाद ↔ अलीगढ़ जंक्शन (अनारक्षित – 04412/04411): o दोनों तरफ से 27 एवं 28 अगस्त 2026 (2-2 फेरे) 8. नई दिल्ली ↔ कानपुर सेंट्रल (अनारक्षित – 02456/02455): o दोनों दिशाओं से 28, 29, 31 अगस्त एवं 2, 4 सितंबर 2026 (5-5 फेरे) 9. आनंद विहार टर्मिनल ↔ कानपुर सेंट्रल (आरक्षित – 02458/02457): o दोनों दिशाओं से 30 अगस्त एवं 1, 3 सितंबर 2026 (3-3 फेरे) 10. हज़रत निज़ामुद्दीन ↔ मथुरा जंक्शन (अनारक्षित – 04410/04409): o 27 एवं 28 अगस्त 2026 (2 व 3 फेरे) 11. प्रयागराज ↔ बनारस (दैनिक – 01915/01916): o 29 अगस्त 2026 तक संचालित (कुल 32 फेरे) 12. सूबेदारगंज ↔ औड़िहार (दैनिक – 01917/01918): o 29 एवं 30 अगस्त 2026 तक संचालित (कुल 32 फेरे) महिला यात्रियों की सुरक्षित एवं आरामदायक यात्रा के लिए ‘मेरी सहेली’ टीम को स्टेशनों पर विशेष रूप से तैनात किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *