सीडीओ की अध्यक्षता में जिला स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण की बैठक सम्पन्न 

Spread the love

सामुदायिक शौचालयों और केयरटेकरों के भुगतान को लेकर बीडीओ-सचिवों की लगी क्लास

धानापुर, चकिया और शहाबगंज के सचिवों का वेतन रोकने का निर्देश; लापरवाही पर सीडीओ सख्त

चंन्दौली। जिला स्वच्छ भारत मिशन, ग्रामीण समिति की बैठक जिलाधिकारी चन्द्र मोहन गर्ग के निर्देश में मुख्य विकास अधिकारी आर जगत साईं की अध्यक्षता में विकास भवन सभागार में संपन्न हुई। बैठक के दौरान विकास कार्यों में लापरवाही एवं शिथिलता और जनसमस्याओं के निस्तारण में ढिलाई पर मुख्य विकास अधिकारी ने सभी खंड विकास अधिकारी को जमकर फटकार लगाई है। समीक्षा बैठक के दौरान चहनिया बीडीओ की सुस्त कार्यशैली पर गहरी नाराजगी व्यक्त करते हुए सीडीओ ने स्पष्ट शब्दों में चेतावनी दी। सभी बीडीओ से कहा कार्यप्रणाली में सुधार न होने पर कड़ा प्रशासनिक कदम उठाया जाएगा।

विकास भवन सभागार में आयोजित समीक्षा बैठक के दौरान सीडीओ ने ब्लॉकवार कल्याणकारी योजनाओं, प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री आवास योजना, मनरेगा तथा पेयजल परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा की।  बैठक के दौरान मुख्य विकास अधिकारी आर जगत साईं ने व्यक्तिगत शौचालय निर्माण की प्रगति बढ़ाने व ऑन लाइन आवेदन का निस्तारण, डोर टू डोर कूड़ा कलेक्शन, RRC संचालन हेतु निर्देशित किया । उन्होंने सामुदायिक शौचालय के संचालन हेतु समस्त सहायक विकास अधिकारी, पंचायत को निर्देशित किया गया कि सामुदायिक शौचालय की दिवाल पर खुलने व बंद होने का समय अंकित अवश्य कराया जाय तथा समय से खुले साफ सफाई बेहतर रखते हुये संचालन सुनिश्चित कराये।

उन्होंने केयर टेकर का समय से प्रति माह भुगतान न होने की जानकारी पर गहरी नाराजगी व्यक्त किया। विकास खण्ड धानापुर,चकिया व शहाबगंज में केयर टेकराे का लम्बे समय तक वेतन लम्बित रखने पर सचिवों का वेतन रोकने के निर्देश दिये जब तक केयर टेकराे का शतप्रतिशत भुगतान न जाता तथा सभी सचिव अपने रोस्टर वार निर्धारित स्थल पर सुबह दस बजे उपस्थित रह कर कार्य संपादित करें । उन्होंने जनपद में असक्रिय सामुदायिक शौचालय को सक्रिय कराने के शख्त निर्देश देते हुये उन्होंने कहा इसका कड़ाई से पालन करते हुये शौचालयों का संचालन शतप्रतिशत सुनिश्चित हो।  ODF मॉडल ग्रामों के द्वितीय सत्यापन का शत प्रतिशत रिपोर्ट अपलोड करने के लिए सभी एडीओ पंचायत को निर्देशित किया। बैठक के दौरान डी सी नरेगा, जिला पंचायत राज अधिकारी, समस्त खण्ड विकास अधिकारी व समस्त सहायक विकास अधिकारी पंचायत उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *