चंदौली में हरियाली की नई शुरुआत: मंत्री अनिल राजभर ने किया वृहद वृक्षारोपण महायज्ञ-2026 का शुभारंभ

Spread the love

*हरियाली से सजेगी चंदौली की धरती: वृक्षारोपण महाअभियान का भव्य आगाज*

*आने वाली पीढ़ियों के लिए वरदान: चंदौली में शुरू हुआ विशाल वृक्षारोपण अभियान*

चन्दौली। कैबिनेट मंत्री श्रम एवं सेवायोजन तथा समन्वय विभाग अनिल राजभर की उपस्थिति में जलेबिया मोड़ के पास सुबह 11:00 बजे वृक्षारोपण महायज्ञ-2026 का शुभारंभ हुआ। मंत्री ने आज चकिया तहसील के जलेबिया मोड़ के पास वृहद वृक्षारोपण महायज्ञ-2026 का शुभारंभ किया। इस अवसर पर उन्होंने जनपदवासियों से इस महत्वपूर्ण अभियान में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने की अपील की। माननीय मंत्री के आगमन पर कंपोजिट विद्यालय चकिया के विद्यार्थियों ने स्नेहिल पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका स्वागत किया। इसके पश्चात,  मंत्री राजभर  , चकिया के विधायक कैलाश आचार्य विधायक पीडीडीयू नगर रमेश जायसवाल, ब्लॉक प्रमुख, चेयरमैन चकिया, भाजपा जिलाध्यक्ष काशी नाथ सिंह, जिलाधिकारी चन्द्र मोहन गर्ग, मुख्य विकास अधिकारी आर जगत साईं, प्रभागीय वनाधिकारी बी.शिव शंकर तथा अन्य गणमान्य जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों ने मिलकर दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का भव्य उद्घाटन किया।

अपने संबोधन में मंत्री ने पौधरोपण के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि वृक्ष हमारे जीवन का आधार हैं। उन्होंने पीपल, पाकड़ और बरगद के तीन पौधे एक साथ रोपकर इस वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम की औपचारिक शुरुआत की। उन्होंने जोर देकर कहा कि केवल पौधे लगाना ही पर्याप्त नहीं है, बल्कि उनका संरक्षण करना सबसे महत्वपूर्ण कार्य है। मंत्री ने सभी नागरिकों से भावनात्मक अपील करते हुए कहा कि हर व्यक्ति “एक पेड़ माँ के नाम” पर अपने घर, तालाब या खेत में कम से कम एक पौधा अवश्य लगाए और उसकी देखभाल करे। उन्होंने यह भी बताया कि वृक्ष न केवल हमें ऑक्सीजन और छाया देते हैं, बल्कि कई प्रकार की जड़ी-बूटियों का स्रोत भी हैं, जो बीमारियों भौगोलिक से मुक्ति दिलाने में सहायक होती हैं। 

श्री राजभर ने जानकारी दी कि 7024210 जनपद का लक्ष्य निर्धारित है। 4600010 वन विभाग द्वारा पौध को लगाया जाएगा विभाग 2424200 अन्य विभागों द्वारा पौधरोपण करने का कार्य किया जाएगा। उन्होंने छात्रों को भी एक-एक पौधा देकर “एक पेड़ माँ के नाम” मुहिम से जुड़ने के लिए प्रेरित किया। विधायक चकिया कैलाश आचार्य ने कहा कि स्वस्थ और सुरक्षित जीवन के लिए पेड़ लगाना अनिवार्य है और पेड़ों से ही हमारा भविष्य सुरक्षित है। जिलाधिकारी ने बताया कि चंदौली जनपद को इस वर्ष 7024210 पौधरोपण का लक्ष्य मिला है और वन विभाग के नेतृत्व में सभी विभाग मिलकर इस अभियान को सफल बनाएंगे। उन्होंने नागरिकों से अपील की कि वे बढ़-चढ़कर वृक्षारोपण करें ताकि आने वाली पीढ़ी को एक बेहतर पर्यावरण मिल सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *