मनोज पाण्डेय
प्रयागराज /औद्यानिक प्रयोग एवं प्रशिक्षण केंद्र खुसरोबाग प्रयागराज में मुख्यमंत्री राज्य और औद्यानिक विकास मिशन योजना अंतर्गत दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम के तकनीकी सत्र में डॉ शैलेंद्र कुमार सिंह वरिष्ठ वैज्ञानिक प्रसार निदेशालय शुआटस नैनी प्रयागराज के द्वारा बताया गया कि परंपरागत विधि की तुलना में यदि अमरूद के पौधों को दो से तीन मीटर की दूरी पर कतर में रोपित करने तथा एक स्थाई स्ट्रक्चर (ढांचा) तैयार कर उसे पर अमरूद के पौधों को चढ़कर उत्पादन लिया जाए तो गुणवत्ता युक्त उत्पादन पुरानी फसल की तुलना में अधिक प्राप्त होगा इस तकनीक का प्रदर्शन औद्यानिक प्रयोग एवं प्रशिक्षण केंद्र खुसरोबाग में किया गया है जिसका लाभ भी अमरूद उत्पादक प्राप्त कर सकते हैं इसके अलावा उद्यान विज्ञान विभाग के सहायक प्राध्यापक, उद्यान विज्ञान डॉ अनुराग तायडे द्वारा बागों एवं पौधों पर लगने वाले कीट बीमारी की पहचान करते हुए उनके नियंत्रण की जानकारी दी गई कृषि रक्षा रसायनों के उपयोग तथा उनके कुशल प्रबंधन के विषय पर डॉ सत्यम सिंह बिलोवुड प्राइवेट लिमिटेड के एरिया मैनेजर द्वारा कृषि रक्षा रसायनों के दुष्प्रभाव तथा उनके संतुलित उपयोग पर चर्चा करते हुए कहा कि जब पौधों में आर्थिक क्षेत्र स्टार से अधिक नुकसान होने लगे तो उसे समय रसायनों का प्रयोग करके किट व बीमारी का नियंत्रण करना अत्यंत आवश्यक हो जाता है इसके अलावा प्रशिक्षण केंद्र के प्रभारी विजय किशोर सिंह द्वारा अमरूद की वेज ग्राफ्टिंग तकनीक की जानकारी देते हुए कहा कि नवंबर से जनवरी के मध्य अमरूद में ग्राफ्टिंग करके कलमी पौधों का उत्पादन किया जा सकता है प्रशिक्षण कार्यक्रम के समापन सत्र में प्रतिभागियों के मध्य एक प्रतियोगिता आयोजित की गई जिसमें उत्तीर्ण प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया गया अंत में सभी प्रतिभागियों को प्रशिक्षण किट एवं प्रमाण पत्र भी वितरित किए गए प्रशिक्षण में जनपद प्रयागराज कौशांबी एवं फतेहपुर के 50 प्रगतिशील कृषकों द्वारा भाग लिया गया कार्यक्रम का संचालन मनीष कुमार यादव उद्यान निरीक्षक द्वारा किया गया
