अर्धनारीश्वर महादेव मंदिर का स्थापना दिवस 26 नवंबर को, गायत्री परिवार कराएगा यज्ञ-हवन

Spread the love

दुद्धी,सोनभद्र। तहसील क्षेत्र के वार्ड नंबर-5 स्थित अर्धनारीश्वर महादेव मंदिर का स्थापना दिवस 26 नवंबर गुरुवार को श्रद्धा और भक्ति भाव के साथ मनाया जाएगा। इस अवसर पर गायत्री परिवार की ओर से वैदिक मंत्रोच्चार के बीच यज्ञ-हवन एवं पूजन कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। मंदिर कार्यक्रम के संयोजक महेशानंद भाई ने क्षेत्र के समस्त धर्म प्रेमियों एवं श्रद्धालुओं से कार्यक्रम में शामिल होकर यज्ञ-हवन में आहुति देने और पुण्य के भागी बनने की अपील की है। उन्होंने बताया कि कार्यक्रम प्रातः 10 बजे मंदिर परिसर में शुरू होगा। मंदिर वार्ड नंबर-5 में जीआईसी स्कूल के समीप स्थित है। उन्होंने बताया कि मंदिर के स्थापना दिवस पर पिछले कई वर्षों से परंपरागत रूप से यज्ञ-हवन एवं पूजन का आयोजन किया जाता रहा है। इसी परंपरा को आगे बढ़ाते हुए इस वर्ष भी धार्मिक आयोजन सुनिश्चित किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *