मजबूत नैतिक मूल्यों की नींव बचपन से ही रखी जाती है – पवन कुमार रावत

Spread the love

पकरी/ सतर्कता जागरूकता सप्ताह 2026 के तहत पकरी बरवाडीह कोल माइनिंग प्रोजेक्ट द्वारा गर्री कला हाई स्कूल में विद्यार्थियों के बीच सतर्कता, ईमानदारी, पारदर्शिता एवं नैतिक मूल्यों के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस वर्ष विजिलेंस अवेयरनेस वीक की थीम समृद्धि के लिए सत्यनिष्ठा है।

कार्यक्रम के दौरान पवन कुमार रावत, महाप्रबंधक (इन्फ्रा), पकरी बरवाडीह ने बड़ी संख्या में उपस्थित स्कूली विद्यार्थियों को सतर्कता प्रतिज्ञा दिलाई। उन्होंने विद्यार्थियों को जीवन के प्रत्येक क्षेत्र में ईमानदारी, सत्यनिष्ठा, पारदर्शिता और जिम्मेदारी के मूल्यों को अपनाने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि मजबूत नैतिक मूल्यों की नींव बचपन से ही रखी जाती है और विद्यार्थी भविष्य में समाज एवं राष्ट्र के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

इस अवसर पर विकास सिंह, अपर महाप्रबंधक (विजिलेंस),  भी उपस्थित रहे। उन्होंने विद्यार्थियों को सतर्कता जागरूकता के महत्व के बारे में जानकारी दी तथा उन्हें अपने दैनिक जीवन में ईमानदारी और पारदर्शिता को अपनाने के लिए प्रोत्साहित किया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। इस पहल के माध्यम से पकरी बरवाडीह द्वारा युवा पीढ़ी के बीच सतर्कता एवं नैतिक मूल्यों के प्रति जागरूकता बढ़ाने तथा समाज में ईमानदारी, पारदर्शिता और उत्तरदायित्व की संस्कृति को मजबूत करने का संदेश दिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *