मां के जयकारे से गूंज रहा नगर आसपास के क्षेत्रों में दुर्गा पूजनोत्सव की धूम 

Spread the love

आज दुर्गा पूजा पंडालों में हुआ हवन पूजन 

अहरौरा, मिर्जापुर। स्थानीय नगर सहित आसपास के क्षेत्रों में इन दिनों दुर्गा पूजनोत्सव की धूम मची हुई है। थाना क्षेत्र में स्थापित 45 दुर्गा पूजा पंडालों पर सोमवार को महानवमी के अवसर पर हवन पूजन कर नवरात्रि में पूजा पंडालों में स्थापित मां की प्रतिमाओं की पूजन अर्चन किया गया।इस बीच पूरा नगर जगत जननी के नारों से गुंजायमान होता रहा। नगर के चौक बाजार, पटवा टोला, पांडेय जी दक्षिणी फाटक, सहुवाइन गोला, बुढ़ा देई सहित थाना क्षेत्र में 45 स्थानों पर दुर्गा मां की प्रतिमाओं की स्थापना की गई।क्षेत्र में स्थापित जगदम्बा की प्रतिमाओं का विसर्जन बुधवार को अहरौरा बांध में किया जाएगा जहां विसर्जन व्यवस्था के व्यापक प्रबंध किए जा रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *