कार सवार सभी लोग बाल बाल बचे
अहरौरा, मिर्जापुर / स्थानीय थाना क्षेत्र के अहरौरा जमुई रोड पर स्थित भगौतीदेई गांव के पास स्थित नहर के समीप कुंभ स्नान करके वापस छत्तीसगढ़ जा रहे श्रद्धालुओं की कार चालक को नीद आने के कारण असंतुलित होकर खाई में पलट गई।

भाग्य से कार सवार सभी लोग बाल बाल बच गए उनके खरोच तक नहीं आई।
कार चला रहे 56 वर्षीय ध्रमेंद्र सिंह चौहान जो विलास पुर छत्तीसगढ़ में ठेकेदारी का काम करते हैं अपनी पत्नी ममता चौहान, पुत्र 28 वर्षीय अनिरुद्ध सिंह,25 वर्षीय अभिजीत सिंह के साथ शनिवार को विलासपुर से प्रयागराज में कुंभ स्नान करने के लिए गए हुए थे।
स्नान करके रविवार की भोर वहा से वापस अपने गांव लोट रहे थे की अहरौरा जमुई रोड पर स्थित भगोतीदेई गांव के सामने अचानक झपकी लग गई और कार असंतुलित होकर खाई में जाकर पलट गई।
घटना के बाद मौके पर पहुंचे स्थानीय लोगों के सहयोग से क्रेन मगाकर कार को बाहर निकालने के बाद सब लोग सकुशल अपने गंतव्य को रवाना हो गए।
