सोनभद्र। ईश्वर प्रसाद स्नातकोत्तर महाविद्यालय एवं ईश्वर प्रसाद लॉ कॉलेज देवरा राजा में शनिवार को भारत की अखंडता और एकात्मता के शिल्पकार, लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 151वीं जयंती राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में मनाई गई।इस अवसर पर प्रख्यात समाज शास्त्री डॉ. विमलेश कुमार त्रिपाठी ने सरदार पटेल के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने कहा कि सरदार पटेल केवल एक महान स्वतंत्रता सेनानी ही नहीं, बल्कि राष्ट्रीय एकता, अखंडता, दृढ़ इच्छाशक्ति और राष्ट्र समर्पण के अमर प्रतीक हैं। देश की रियासतों का एकीकरण कर उन्होंने स्वतंत्र भारत को एक सूत्र में पिरोने का ऐतिहासिक कार्य किया।उन्होंने कहा कि सरदार पटेल का जीवन आज की युवा पीढ़ी को राष्ट्रहित सर्वोपरि रखने तथा सामाजिक समरसता और राष्ट्रीय एकता के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देता है।इस अवसर पर राजेश द्विवेदी, मृत्युंजय नारायण, विमलेश कुमार पाठक, बृजेश सिंह, गीता देवी, जिगीश राय, विनय प्रजापति, सुदीप दुबे, भोलानाथ मिश्र एवं विनीत पाण्डेय सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
राष्ट्रीय एकता के प्रतीक सरदार पटेल की जयंती मनाई गई
