सरदार वल्लभभाई पटेल कौशल प्रशिक्षण एवं रोजगार क्षेत्र विकास योजना का उद्घाटन

Spread the love

राजकीय आईटीआई के छात्रों ने देखा सीधा प्रसारण

सोनभद्र। लौह पुरुष एवं भारत रत्न सरदार वल्लभ भाई पटेल की 151वीं जयंती के अवसर पर युवाओं के कौशल विकास, प्रशिक्षण एवं रोजगार के अवसर सृजित करने के उद्देश्य से प्रदेश सरकार द्वारा सरदार वल्लभ भाई पटेल कौशल प्रशिक्षण एवं रोजगार क्षेत्र विकास योजना की स्थापना की गई है। इस योजना का उद्घाटन शनिवार को लोक भवन सभागार, लखनऊ में आयोजित समारोह में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा किया गया।
उक्त समारोह का सजीव प्रसारण राजकीय आईटीआई, राबर्ट्सगंज, सोनभद्र में छात्रों के समक्ष किया गया। इस अवसर पर संस्थान के प्रधानाचार्य आनंद कुमार श्रीवास्तव, उपायुक्त उद्योग वी०के० चैधरी सहित अन्य अधिकारीगण उपस्थित रहे। इसके अतिरिक्त राजकीय पॉलिटेक्निक, रॉबर्ट्सगंज, सोनभद्र एवं ज्ञानगंगा आईटीआई, रॉबर्ट्सगंज में भी कार्यक्रम का सजीव प्रसारण किया गया, जिसमें छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग कर योजना के शुभारंभ का सीधा प्रसारण देखा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *