हाजीपुर:।समस्तीपुर मंडल अंतर्गत बेतिया-मझौलिया रेलखंड के दोहरीकरण कार्य के मद्देनजर एनआई कार्य के फलस्वरूप इस रेलखंड पर चलने वाली निम्न ट्रेनों के परिचालन में अस्थायी बदलाव किया गया है:
परिचालन रद्द की गईं ट्रेनें:गाड़ी सं. 63342 नरकटियागंज-मुजफ्फरपुर पैसेंजर – 02 एवं 03 जुलाई, 2026 को ।गाड़ी सं. 63309 मुजफ्फरपुर-नरकटियागंज पैसेंजर – 02 एवं 03 जुलाई, 2026 को ।गाड़ी सं. 63341 मुजफ्फरपुर-नरकटियागंज पैसेंजर – 03 जुलाई, 2026 को ।आंशिक समापन/प्रारंभ कर चलायी जाने वाली ट्रेनें:
आनंद विहार से 01.07.2026 को खुलने वाली गाड़ी सं. 14010 आनंद विहार-बापूधाम मोतिहारी चम्पारण सत्याग्रह एक्सप्रेस का आंशिक समापन नरकटियागंज में किया जाएगा ।बापूधाम मोतिहारी से 02.07.2026 को खुलने वाली गाड़ी सं. 14009 बापूधाम मोतिहारी-आनंद विहार चम्पारण सत्याग्रह एक्सप्रेस का आंशिक प्रारंभ नरकटियागंज से किया जाएगा ।
. मुजफ्फरपुर से 03.07.2026 को खुलने वाली 15215 मुजफ्फरपुर-नरकटियागंज एक्सप्रेस का आंशिक समापन सगौली में किया जाएगा ।
4 नरकटियागंज से 03.07.2026 को खुलने वाली 15216 नरकटियागंज-मुजफ्फरपुर एक्सप्रेस का आंशिक प्रारंभ सगौली से किया जाएगा ।
परिवर्तित मार्ग से चलायी जाने वाली ट्रेनें:. आनंद विहार से 01.07.26 को खुलने वाली 15568 आनंद विहार-बापूधाम मोतिहारी अमृत भारत एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग नरकटियागंज-सिकटा-रक्सौल-सुगौली के रास्ते चलेगी।
गोरखपुर से 02.07.26 को खुलने वाली 15052 गोरखपुर-कोलकाता एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग नरकटियागंज-सिकटा-रक्सौल-सीतामढ़ी-मुजफ्फरपुर के रास्ते चलेगी। कटिहार से 02.07.26 को खुलने वाली 15705 कटिहार-दिल्ली चंपारण हमसफर एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग मुजफ्फरपुर-सीतामढ़ी-रक्सौल-सिकटा-नरकटियागंज के रास्ते चलेगी।
. अमृतसर से 01.07.26 को खुलने वाली 15212 अमृतसर-दरभंगा जननायक एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग नरकटियागंज-सिकटा-रक्सौल-सीतामढ़ी-दरभंगा के रास्ते चलेगी।
. कोलकाता से 02.07.26 को खुलने वाली 04623 कोलकाता-अमृतसर स्पेशल परिवर्तित मार्ग मुजफ्फरपुर-हाजीपुर-छपरा-गोरखपुर के रास्ते चलेगी।
दरभंगा से 02.07.26 को खुलने वाली 15211 दरभंगा-अमृतसर जननायक एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग दरभंगा-सीतामढ़ी-रक्सौल-नरकटियागंज के रास्ते चलेगी।
नरकटियागंज से 03.07.26 को खुलने वाली 75236 नरकटियागंज-रक्सौल डेमू परिवर्तित मार्ग नरकटियागंज-सिकटा-रक्सौल के रास्ते चलेगी।
. रक्सौल से 03.07.26 को खुलने वाली 75235 रक्सौल-नरकटियागंज डेमू परिवर्तित मार्ग रक्सौल-सिकटा-नरकटियागंज के रास्ते चलेगी।
. आनंद विहार से 02.07.26 को खुलने वाली 12558 आनंद विहार-मुजफ्फरपुर सप्त क्रांति एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग नरकटियागंज-सिकटा-रक्सौल-सीतामढ़ी- मुजफ्फरपुर के रास्ते चलेगी। गोरखपुर से 03.07.26 को खुलने वाली 26502 गोरखपुर-पाटलिपुत्र वंदे भारत एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग नरकटियागंज-सिकटा-रक्सौल-सुगौली के रास्ते चलेगी।. बापूधाम मोतिहारी से 03.07.26 को खुलने वाली 15567 बापूधाम मोतिहारी-आनंद विहार अमृत भारत एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग सुगौली-रक्सौल-सिकटा-नरकटियागंज के रास्ते चलेगी।
रक्सौल से 03.07.26 को खुलने वाली 15273 रक्सौल-आनंद विहार सत्याग्रह एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग रक्सौल-सिकटा-नरकटियागंज के रास्ते चलेगी।
. बरौनी से 03.07.26 को खुलने वाली 19038 बरौनी-बांद्रा टर्मिनल अवध एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग मुजफ्फरपुर-सीतामढ़ी-रक्सौल-सिकटा-नरकटियागंज के रास्ते चलेगी।
पुनर्निर्धारित समय से चलायी जाने वाली ट्रेनें:
. मुजफ्फरपुर से 03.07.26 खुलने वाली 12557 मुजफ्फरपुर-आनंद विहार सप्त क्रांति एक्सप्रेस मुजफ्फरपुर से 03.00 घंटे पुनर्निर्धारित समय से खुलेगी ।
मुजफ्फरपुर से 03.07.26 खुलने वाली 12211 मुजफ्फरपुर-आनंद विहार गरीब रथ एक्सप्रेस मुजफ्फरपुर से 02.00 घंटे पुनर्निर्धारित समय से खुलेगी ।
