यूएसएससी रायपुर की टीम लक्ष्य ने क्षेत्रीय स्तर की NOCET-2026 प्रतियोगिता जीती

Spread the love

रायपुर/ एनटीपीसी नवा रायपुर ने 12 अक्टूबर को क्षेत्रीय स्तरीय NOCET-2026 प्रतियोगिता आयोजित की, जिसमें एनटीपीसी नवा रायपुर, कोरबा, सीपत, लारा, गाडरवारा और खरगोन से एक-एक टीम ने भाग लिया। टीम लक्ष्य में विकास कंसल, उप महाप्रबंधक (यूएसएससी-पीपीजी); आशुतोष चंद्र सचान, उप महाप्रबंधक (यूएसएससी-पीपीजी) और विवेक कुमार, वरिष्ठ प्रबंधक (यूएसएससी-पीपीजी) शामिल थे, जिन्होंने “एआई/एमएल मॉडल के उपयोग का विस्तार: भविष्यवादी दृष्टिकोण” विषय पर अपनी उत्कृष्ट प्रस्तुति के साथ क्षेत्रीय स्तर पर जीत हासिल की। विजेता टीम अब कंपनी स्तर पर प्रतिस्पर्धा करेगी।


इस अवसर के आंतरिक निर्णायक अजय शर्मा, ईडी-ओएस; हर्ष आहूजा, ईडी-यूएसएससी;  एस मधु, सीजीएम (एश एनआई); प्रवीण गर्ग, जीएम-एचआर;तथा एक्सटर्नल जज IIM-रायपुर के प्रोफेसर सरोज कुमार पानी ने प्रेजेंटेशन का मूल्यांकन किया ।
अपनी समापन टिप्पणी साझा करते हुए, जजों ने विषयों की प्रासंगिकता के बारे में बताया कि एनटीपीसी एक लर्निंग ऑर्गेनाइजेशन है जहाँ नवीन विचारों और सर्वोत्तम प्रथाओं को महत्व दिया जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *