एनटीपीसी खरगोन,सीएसआर पहल के तहत टीबी किट और राशन वितरण

Spread the love

खरगोन।एनटीपीसी खरगोन ने अपनी कॉर्पोरेट सामाजिक उत्तरदायित्व  पहल के अंतर्गत खरगोन जिले के झिरन्या, जो एक आकांक्षी ब्लॉक है, में 34 टीबी मरीजों को टीबी किट और राशन वितरित किए। यह कार्यक्रम जिला प्रशासन और टीबी विभाग के सहयोग से आयोजित किया गया।

इस अभियान के दौरान मरीजों को 204 पोषण किटें वितरित की गईं,जो कि 6 माह की अवधि के लिए पर्याप्त हैं। इन किटों में पोषण युक्त खाद्य सामग्री और जरूरी सप्लीमेंट शामिल है।

 कपिल निगम,डीजीएम ने एनटीपीसी खरगोन की ओर से कार्यक्रम में भाग लिया और स्वयं मरीजों को किटें सौंपीं। उन्होंने इस अवसर पर कहा कि एनटीपीसी सामाजिक दायित्व के प्रति प्रतिबद्ध है और वह स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार के लिए ग्रामीण क्षेत्रों में निरंतर प्रयास करता रहेगा।

इस पहल को स्थानीय समुदाय और जिला टीबी विभाग के अधिकारियों द्वारा सराहना मिली, जिन्होंने क्षेत्र में स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करने में एनटीपीसी खरगोन की सक्रिय भूमिका की प्रशंसा की। यह कार्यक्रम न केवल टीबी के प्रति जागरूकता बढ़ाने में सहायक रहा, बल्कि राष्ट्रीय स्वास्थ्य लक्ष्यों को प्राप्त करने में सहयोग की महत्ता को भी रेखांकित किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *