नगर पंचायत घोसिया में 1 दिसम्बर को मेगा कैंप, SIR कार्यक्रम हेतु शत-प्रतिशत फार्म कलेक्शन का लक्ष्य

Spread the love

भदोही । जिलाधिकारी भदोही  द्वारा दिए गए निर्देश के क्रम में नगर पंचायत घोसिया में सरकार द्वारा संचालित SIR कार्यक्रम के तहत शत-प्रतिशत फार्म कलेक्शन सुनिश्चित करने हेतु विशेष पहल की गई है। इसी क्रम में नगर पंचायत के वार्ड संख्या 1 से 13 तक के छूटे हुए व्यक्तियों का फार्म एकत्र करने के लिए सभी 13 बी.एल.ओ. की उपस्थिति में 1 दिसम्बर 2025 को प्रातः 9 बजे नगर पंचायत घोसिया कार्यालय में मेगा कैंप का आयोजन किया जा रहा है। नगर पंचायत प्रशासन ने क्षेत्र के समस्त नागरिकों से अपील की है कि वे निर्धारित तिथि एवं समय पर कैंप में उपस्थित होकर अपने फार्म अनिवार्य रूप से जमा करें, ताकि SIR कार्यक्रम में शत-प्रतिशत उपलब्धि सुनिश्चित हो सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *