पौधारोपण अभियान माँ के प्रति श्रद्धा व्यक्त करने का अनूठा प्रयास – सुरेश कुमार खन्ना

Spread the love

सुरेश कुमार खन्ना व महापौर श्रीमती सुषमा खर्कवाल ने एक पेड़ माँ के नाम अभियान के तहत किया पौधारोपण*  *वित्त मंत्री ने लगाया बेल का पौधा* 

 लखनऊ: उत्तर प्रदेश के वित्त एवं संसदीय कार्य मंत्री सुरेश कुमार खन्ना ने इंदिरा नगर लखनऊ जोन-7 पहुंचकर पौधारोपण किया। इस अवसर पर उनके साथ लखनऊ की महापौर श्रीमती सुषमा खर्कवाल एवं नगर आयुक्त भी मौजूद रहे। श्री खन्ना ने बेल का पौधा लगाया एवं महापौर सुषमा खर्कवाल ने सिंदूर का पौधा लगाया। इसके अतिरिक्त पार्षद गणों सहित कई स्थानीय जनप्रतिनिधियों और गणमान्य नागरिकों ने भी वृक्षारोपण कर अभियान को समर्थन दिया। 

श्री खन्ना के निर्देशानुसार लखनऊ नगर निगम द्वारा मंगलवार को “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान के तहत वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। नगर निगम की ओर से पर्यावरण संरक्षण, जन-जागरूकता और मातृ-सम्मान के उद्देश्य से किया जा रहा है। यह आयोजन न केवल पर्यावरण की सुरक्षा की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है, बल्कि माँ के प्रति श्रद्धा व्यक्त करने का अनूठा प्रयास भी है। लखनऊ नगर निगम द्वारा चलाया जा रहा यह अभियान नागरिकों को प्रकृति से जोड़ने और हरित वातावरण को बढ़ावा देने की दिशा में प्रेरणास्पद उदाहरण है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *