प्रयागराज । उत्तर मध्य रेलवे महिला कल्याण संगठन, मुख्यालय, प्रयागराज की ओर से प्रत्येक वर्ष की तरह इस वर्ष भी दिनांक 18.05.2026 से रेलवे अधिकारियों/कर्मचारियों के बच्चों तथा नॉन रेलवे कर्मचारियों के बच्चों के लिए समर हॉबी कोर्स का शुभारम्भ श्रीमती हिमा चौहान सिंह, अध्यक्षा महोदया के द्वारा किया गया। इस कोर्स की क्लासेस कलरव, रेलगॉव कालोनी, सूबेदारगंज में आयोजित की गयी है। दिनांक 06.06.2026 तक चलने वाले समर हॉबी कोर्स में स्केटिंग, ताइक्वान्डो, आर्ट एवं क्राफ्ट एवं डांस कोर्सेस को प्रशिक्षित प्रशिक्षकों के द्वारा सिखाया जायेगा।
संगठन द्वारा समर हॉबी कैम्प कराने का उद्वेश्य बच्चों को खुद को पहचानने का और अच्छा समय बिताने के लिए एक सुरक्षित माहौल प्रदान करना है। साथ ही साथ शिविर की अधिकांश गतिविधियाँ बच्चों को रचनात्मकता कौशल सिखाती हैं, साथ ही साथ बच्चों के शरीर को लचीलापन बनाती हैं। इससे आत्मविश्वास और क्षमता की भावना विकसित करने में मदद मिलती है, जो वयस्कता में स्वतंत्रता के लिए आवश्यक निर्माण खंड के रूप में काम करते हैं। इस अवसर पर संगठन की सचिव श्रीमती साधना कुमार, श्रीमती सुप्रिया सिन्हा, श्रीमती श्रुति सचान, श्रीमती संगीता द्विवेदी, श्रीमती रेणु पोनिया, श्रीमती रजनी चन्द्रायन, श्रीमती राखी द्विवेदी, श्रीमती चारू गुप्ता, श्रीमती भावना सिंह एवं श्रीमती युसरा यूसुफ उपस्थित रहीं।
