जिलाधिकारी ने की सीएम डैशबोर्ड के योजनाओं व निर्माण कार्यों के प्रगति की समीक्षा

Spread the love

 फैमिली आईडी व आयुष्मान कार्ड में लक्ष्य के अनुरूप प्रगति लाने के निर्देश

जनता की शिकायतों का समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करने एवं डिफ़ॉल्टर मामलों पर कड़ी कार्रवाई के निर्देश

चंदौली। जिलाधिकारी चंद्र मोहन गर्ग की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में सीएम डैशबोर्ड के अंतर्गत संचालित विकास कार्यों एवं निर्माण परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में विभिन्न विभागों द्वारा संचालित योजनाओं एवं निर्माण कार्यों की प्रगति की विस्तार से समीक्षा की गई।समीक्षा के दौरान प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि, सड़क निर्माण, पेंशन योजना, फैमिली आईडी, ऑपरेशन कायाकल्प, विधवा पेंशन,वृद्धा पेंशन उज्ज्वला योजना सहित विभिन्न योजनाओं की स्थिति पर चर्चा की गई। जिलाधिकारी ने निर्देश दिया कि पेंशन से संबंधित कोई भी प्रकरण लंबित न रहे तथा फैमिली आईडी में लक्ष्य के सापेक्ष प्रगति सुनिश्चित की जाए।बैठक में अधिकारियों को निर्देश दिया कि सभी निर्माण कार्य गुणवत्ता के साथ निर्धारित समय-सीमा में पूर्ण कराए जाएं और उनकी नियमित मॉनिटरिंग की जाए। जिन परियोजनाओं का कार्य पूर्ण हो चुका है, उन्हें शीघ्र हैंडओवर कराने की प्रक्रिया पूरी की जाए, जिससे जनपद की रैंकिंग में सुधार हो सके। उन्होंने यह भी कहा कि सीएम डैशबोर्ड पर अंकित सभी परियोजनाओं की प्रगति नियमित रूप से अपडेट की जाए तथा जिन योजनाओं की प्रगति धीमी है, उनमें तेजी लाई जाए।आई जी आर एस की समीक्षा के दौरान जिलाधिकारी ने सख्त निर्देश देते हुवे कहा कि सभी जनपद स्तरीय अधिकारी कार्य दिवस के समय सुबह 10:00 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक अनिवार्य रूप से उपस्थित रह कर जनता की शिकायतों को सुने और गुणवत्तापूर्ण तरीके से निस्तारण करे तथा IGRS पर प्राप्त शिकायतों को सभी कार्यालय अध्यक्ष नियमित रूप से रजिस्टर देखे किसी भी दशा में डिफाल्टर नहीं होना चाहिए। उन्होंने ने कहा कि शिकायत का  निस्तारण समय से गुणवत्ता पूर्वक होना चाहिए साथ ही शिकायत कर्ता से बात कर फीडबैक भी ले और रजिस्टर में दर्ज करे।बैठक में मुख्य विकास अधिकारी आर जगत साईं,प्रभागीय वनाधिकारी बी.शिवशंकर,मुख्य चिकित्साधिकारी, डी डी ओ सपना अवस्थी,पी डी डी आर डी ए बी बी सिंह सहित संबंधित अधिकारीगण उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *