धानापुर में नवीन वृहद गो संरक्षण केन्द्र का लोकार्पण, 400 बेसहारा गोवंशों को मिलेगा आश्रय

Spread the love

चन्दौली। जनपद चन्दौली के धानापुर में नवस्थापित ‘वृहद गो संरक्षण केन्द्र’ का ऑनलाइन (वर्चुअल) माध्यम से लोकार्पण संपन्न हुआ। यह लोकार्पण उत्तर प्रदेश सरकार के पशुधन एवं दुग्ध विकास मंत्री धर्मपाल सिंह तथा पशुधन राज्यमंत्री द्वारा किया गया। यह कार्यक्रम निदेशालय, पशुपालन विभाग उत्तर प्रदेश, बादशाहबाग (लखनऊ) के सभागार में आयोजित किया गया। इस नवीन वृहद गो संरक्षण केन्द्र का निर्माण 400 गोवंशों की क्षमता के साथ किया गया है। उन्होंने कहा गो आश्रय केन्द्र का मुख्य उद्देश्य क्षेत्र के निराश्रित और बेसहारा गोवंशों को सुरक्षित आश्रय एवं संरक्षण प्रदान करना है। गो संरक्षण केन्द्र का संचालन खण्ड विकास अधिकारी अथवा निर्धारित एनजीओ (NGO)/फर्म के द्वारा किया जाएगा। लोकार्पण कार्यक्रम के दौरान धानापुर ब्लॉक परिसर एवं वर्चुअल माध्यम से विभिन्न अधिकारी और स्थानीय प्रतिनिधि  धानापुर ब्लॉक के ब्लॉक प्रमुख, अपर निदेशक (ग्रेड-2), पशुपालन विभाग (वाराणसी मण्डल), मुख्य पशुचिकित्साधिकारी डॉ. योगेश कुशवाहा, खण्ड विकास अधिकारी एवं पशुचिकित्साधिकारी धानापुर, ग्राम पंचायत अधिकारी एवं क्षेत्र के ग्रामवासी जुड़े रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *