पीईटी परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों की सुविधा हेतु विशेष ट्रेन का होगा संचालन 

Spread the love

प्रयागराज। रेल प्रशासन द्वारा पीईटी परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों की सुविधा हेतु गाड़ी संख्या 05153/05154 बलिया–कानपुर सेंट्रल–बलिया के बीच चलेगी परीक्षा विशेष ट्रेन का संचालन करने का निर्णय लिया गया है। जिसका विवरण निम्नवत है । 

*गाड़ी संख्या 05153/05154 बलिया–कानपुर सेंट्रल–बलिया परीक्षा विशेष ट्रेन : -*  गाड़ी संख्या 05153 बलिया से दिनांक 24, 29 एवं 31 अक्टूबर 2026 को कुल 03 फेरे  गाड़ी संख्या 05154 कानपुर सेंट्रल से दिनांक 25 एवं 30 अक्टूबर तथा 01 नवंबर 2026 को कुल 03 फेरे 

गाड़ी संरचना – सामान्य -10, एसएलआर -02 = 12 डिब्बे 

*समय-सारणी*

*गाड़ी संख्या 05153 बलिया (BUI) से रात्रि 19:30 बजे प्रस्थान करेगी*। यूसुफपुर (YFP) 20:02–20:04 बजे, गाजीपुर सिटी (GCT) 20:35–20:37 बजे, औड़िहार जंक्शन (ARJ) 21:20–21:22 बजे, वाराणसी सिटी (BCY) 22:10–22:12 बजे, वाराणसी जंक्शन (BSB) 22:25–22:30 बजे, बनारस (BNRS) 22:45–22:50 बजे, ज्ञानपुर रोड (GYN) 23:35–23:37 बजे, प्रयागराज रामबाग (PRRB) अगले दिन 00:40–00:45 बजे, प्रयागराज जंक्शन (PRYJ) 01:00–01:05 बजे, सिराथू (SRO) 01:58–02:00 बजे तथा फतेहपुर (FTP) 02:45–02:47 बजे पहुंचेगी। ट्रेन कानपुर सेंट्रल (CNB) पर प्रातः 06:00 बजे पहुंचेगी।

*गाड़ी संख्या 05154 कानपुर सेंट्रल (CNB) से दोपहर 12:55 बजे प्रस्थान करेगी*। फतेहपुर (FTP) 14:10–14:12 बजे, सिराथू (SRO) 15:40–15:42 बजे, प्रयागराज जंक्शन (PRYJ) 18:10–18:15 बजे, प्रयागराज रामबाग (PRRB) 18:25–18:30 बजे, ज्ञानपुर रोड (GYN) 19:40–19:42 बजे, बनारस (BNRS) 20:58–21:03 बजे, वाराणसी जंक्शन (BSB) 21:15–21:20 बजे, वाराणसी सिटी (BCY) 21:33–21:35 बजे, औड़िहार जंक्शन (ARJ) 22:20–22:22 बजे, गाजीपुर सिटी (GCT) 23:05–23:07 बजे तथा यूसुफपुर (YFP) 23:30–23:32 बजे पहुंचेगी। ट्रेन बलिया (BUI) पर रात्रि 01:15 बजे पहुंचेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *