नई श्रम संहिताओं पर एनटीपीसी विंध्याचल में ‘श्रम संवाद’ जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

Spread the love

सोनभद्र, सिंगरौली। एनटीपीसी विंध्याचल ने भारत सरकार के श्रम एवं रोजगार मंत्रालय और मध्य प्रदेश शासन के श्रम विभाग के सहयोग से 17 नवंबर 2026 को ‘श्रम संवाद’ शीर्षक से जिला स्तरीय क्षमता निर्माण एवं जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया। कार्यक्रम में कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (ईपीएफओ), कर्मचारी राज्य बीमा निगम (ईएसआईसी), केंद्र एवं राज्य के श्रम विभागों के अधिकारियों, एनसीएल, अदानी, रिलायंस सासन सहित विभिन्न औद्योगिक संस्थानों के प्रतिनिधियों तथा मानव संसाधन पेशेवरों समेत लगभग 120 हितधारकों ने भाग लिया। कार्यक्रम का उद्देश्य चार नई श्रम संहिताओं, वैधानिक अनुपालन, नियोक्ताओं के दायित्वों और सामाजिक सुरक्षा योजनाओं के बारे में जागरूकता बढ़ाना था।

तकनीकी सत्रों में संजय रावत, उप सचिव, श्रम एवं रोजगार मंत्रालय, और सुश्री सृष्टि चतुर्वेदी, श्रम प्रवर्तन अधिकारी, ने चारों नई श्रम संहिताओं के प्रमुख प्रावधानों की जानकारी दी। श्री परितोष कुमार, क्षेत्रीय भविष्य निधि आयुक्त-द्वितीय, ईपीएफओ, डी. पी. बाजपेयी, श्रम अधिकारी, जिला सिंगरौली, और  धर्मवीर मौर्य, कल्याण प्रशासक, ने वैधानिक दायित्वों और सामाजिक सुरक्षा योजनाओं पर जानकारी साझा की। इस अवसर पर एनटीपीसी विंध्याचल के माहताब आलम, उप महाप्रबंधक (सीएसआर एवं आरएंडआर), सुदेश राजे, उप महाप्रबंधक (मानव संसाधन),  नीरज कुमार झा, अधिकारी (मानव संसाधन) और भरत तवानिया, कार्यपालक प्रशिक्षु (मानव संसाधन) उपस्थित रहे। ‘श्रम संवाद’ के माध्यम से एनटीपीसी विंध्याचल ने श्रम कानूनों के प्रति जागरूकता बढ़ाने, हितधारकों के बीच संवाद को प्रोत्साहित करने और कर्मचारी कल्याण को बढ़ावा देने की अपनी प्रतिबद्धता दोहराई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *