मनोज पाण्डेय
प्रयागराज / कानपुर / श्रीमद्भागवत कथा एवं इच्छापूर्ति महायज्ञ की पूर्णाहुति पर उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब, विशाल भंडारे में हजारों श्रद्धालुओं ने ग्रहण किया प्रसाद कानपुर नगर नौबस्ता के पहाड़पुर स्थित श्रीनगर में आयोजित सप्ताहव्यापी श्रीमद्भागवत महापुराण की पावन कथा एवं इच्छापूर्ति महायज्ञ का आज विधि-विधान, वैदिक मंत्रोच्चार और श्रद्धापूर्ण वातावरण में पूर्णाहुति के साथ भव्य समापन हुआ पूर्णाहुति एवं विशाल भंडारे में दूर-दराज के क्षेत्रों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे ।श्रद्धालुओं ने यज्ञ मंडप में वैदिक मंत्रों के बीच आहुतियां प्रदान कर परिवार, समाज और राष्ट्र के कल्याण के साथ अपनी मनोकामनाओं की पूर्ति के लिए प्रार्थना की इस अवसर पर अंतरराष्ट्रीय कथावाचक परम पूज्य पंडित शिवाकान्त महाराज ने यज्ञ की आध्यात्मिक महत्ता बताते हुए कहा कि यज्ञ भारतीय सनातन संस्कृति और वैदिक परंपरा का आधार है यज्ञ में दी गई आहुतियों से देवताओं को बल प्राप्त होता है जब हमारे देवता समृद्ध और शक्तिशाली होंगे, तभी हमारा जीवन, समाज और राष्ट्र भी समृद्ध होगा इसलिए प्रत्येक व्यक्ति को यज्ञ में अधिक से अधिक सहभागिता करनी चाहिए और अपनी सामर्थ्य के अनुसार आहुति प्रदान करनी चाहिए ।
महाराज ने बताया कि इच्छापूर्ति महायज्ञ में प्रतिदिन विद्वान आचार्यों एवं ब्राह्मणों द्वारा वैदिक मंत्रों के साथ विधिवत हवन-पूजन कराया गया यज्ञ में सम्मिलित होकर आहुति देने वाले श्रद्धालुओं ने अपने परिवार की सुख-शांति, समृद्धि, आरोग्य और मनोकामना पूर्ति के लिए संकल्प लिया वैदिक मंत्रों एवं विधिवत अनुष्ठानों के माध्यम से लोककल्याण की कामना की गई महाराज ने कथा एवं यज्ञ के सफल आयोजन के लिए आयोजक परिवार, सहयोगियों, धर्मप्रेमियों एवं समस्त श्रद्धालुओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि ऐसे धार्मिक आयोजन समाज में आध्यात्मिक चेतना, संस्कार, सद्भाव और सेवा की भावना को मजबूत करते हैं भागवत कथा हमें जीवन जीने की सही दिशा देती है और यज्ञ हमें त्याग,समर्पण एवं लोककल्याण का संदेश देता है पूर्णाहुति के उपरांत विशाल भंडारे का आयोजन हुआ जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया पूरे आयोजन के दौरान भक्तिमय वातावरण बना रहा और श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह एवं उल्लास देखने को मिला महाराज ने आगामी कथा की जानकारी देते हुए बताया कि अब 25 नवंबर से इटावा में श्रीमद्भागवत कथा का आयोजन होगा, जिसमें श्रद्धालुओं को भागवत कथा का अमृतपान करने का अवसर प्राप्त होगा इस प्रकार श्रीमद्भागवत कथा एवं इच्छापूर्ति महायज्ञ का आयोजन श्रद्धा, भक्ति, सेवा और सनातन संस्कृति के संदेश के साथ सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।
