भगवान श्रीराम की बाललीला धर्म,मर्यादा एवं धैर्य से युक्त रही – शालिनी तिवारी

Spread the love

जमालपुर, मीरजापुर। हसौली स्थित विघ्न हरण हनुमत धाम मंदिर परिसर में आयोजित सात दिवसीय संगीतमय श्रीराम कथा की चतुर्थ संध्या रविवार को मानस मयूरी शालिनी तिवारी ने श्रीराम की बाल लीलाओं का वर्णन कर श्रोताओं को भाव विभोर कर दिया।उन्होंने कहा कि प्रभु श्रीराम ने अपनी बात लीलाओं से पूरी अयोध्या का दिल जीत लिया था। उनके बचपन की प्रत्येक लीला ने मर्यादा,धर्म और नैतिकता की एक मिसाल स्थापित की।श्रीराम चरित मानस मनुष्य को सही राह पर चलने को प्रेरित करती है। श्रीराम कथा श्रवण से मनुष्य के सारे विकार दूर हो जाते है।इस दौरान अंकित सिंह पटेल,रविप्रकाश तिवारी,लालता प्रसाद बियार,ग्राम प्रधान दिनेश बियार,प्रधान बिहारी बियार,अमरनाथ पांडेय, गौरीशंकर सिंह,बबलू चौबे,आशीष द्विवेदी, मृत्युंजय पांडेय,अंजनी नंदन चतुर्वेदी,भगवान दास पांडेय ,राहुल दुबे,अभिनव द्विवेदी मौजूद रहे। संचालन श्रीश द्विवेदी रंजन ने किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *