अहरौरा, मिर्जापुर। क्षेत्र के वाराणसी शक्ति नगर रोड पर बनस्थली महाविद्यालय अहरौरा के पास अस्थाई टोल प्लाजा और मिर्जापुर प्रयागराज रोड विंध्याचल में संचालित टोल प्लाजा को फर्जी बताते हुए कांग्रेस के जिला अध्यक्ष शिवकुमार सिंह ने रविवार शाम को अहरौरा नगर पालिका क्षेत्र में दर्जनों कार्यकर्ताओं के साथ नगर में पर्चे बांटकर टोल प्लाजा को बंद कराने के लिए लोगों को जागरूक किया।
कांग्रेस जिलाध्यक्ष शिवकुमार सिंह ने नगर वासियों को बताया की वाराणसी शक्ति नगर रोड पर बनस्थली महाविद्यालय के पास लगा अस्थाई टोल प्लाजा अवैध है और टोल प्लाजा पर टैक्स लेकर स्थानीय नागरिकों व्यापारियों का शोषण किया जा रहा है।
फर्जी ढंग से टोल प्लास के माध्यम से दिन में ही नागरिकों को लूटा जा रहा है।
दिन दहाड़े टोल के माध्यम से हो रही लूट से छुटकारा दिलाने के लिए कांग्रेस का सहयोग करने की अपील किया।
साथ में गुलाब चंद्र पांडेय , सभासद मु सलीम , पूर्व नगर अध्यक्ष राजेश साहनी, कन्हैयालाल पाठक, बृजेश द्विवेदी ,जिला महासचिव इंद्रदेव शर्मा ,जिला सचिव व प्रभारी अहरौरा नगर इरशाद अहमद ,संतोष पांडेय ,प्रदीप यादव, विद्याधर पटेल ,ब्लॉक अध्यक्ष जमालपुर राकेश पटेल सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।
