सी.सी.एल. के सी.एस.आर. के तहत “सिलाई प्रशिक्षण सह उत्पादन केंद्र” का शुभारंभ

Spread the love

महिलाओं को कौशल, रोजगार एवं सशक्तिकरण की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल

‎‎रांची । महिलाओं को स्वरोजगार एवं आत्मनिर्भरता की दिशा में सशक्त बनाने हेतु कोल इंडिया की अनुषंगी कंपनी सेंट्रल कोलफील्ड्स लिमिटेड (सी.सी.एल.) द्वारा कॉर्पोरेट सामाजिक दायित्व  के अंतर्गत एक नई पहल की गई है। इसी क्रम में “सिलाई प्रशिक्षण सह उत्पादन केंद्र” का उद्घाटन किया गया।

‎‎यह केंद्र विशेष रूप से समाज की जरूरतमंद, गरीब एवं निराश्रित महिलाओं/युवतियों के कौशल विकास और रोजगारोन्मुख प्रशिक्षण हेतु स्थापित किया गया है। यहां महिलाओं को राष्ट्रीय कौशल विकास निगम  द्वारा मान्यता प्राप्त “सेल्फ इंप्लॉयड टेलर  नामक पाठ्यक्रम में प्रशिक्षण दिया जाएगा। यह कोर्स पूर्णतः निःशुल्क है।

‎‎प्रशिक्षण अवधि कुल 97 दिन की होगी, जिसमें प्रत्येक महिला को प्रति दिन 4 घंटे का प्रशिक्षण दिया जाएगा। प्रशिक्षण इस प्रकार तैयार किया गया है कि महिलाएं अपने वर्तमान आजीविका कार्यों को बाधित किए बिना इसमें भाग ले सकें।

‎‎प्रशिक्षण के दौरान प्रशिक्षुओं को आधुनिक तकनीक से युक्त उन्नत मशीनें एवं उपकरण उपलब्ध कराए जाएंगे। केंद्र में इंडस्ट्रियल सिलाई मशीन, आरएसएम फुट ऑपरेटेड सिलाई मशीन, फुट ऑपरेटेड ओवरलॉक मशीन जैसी मशीनें अधिष्ठापित की जा रही हैं। इसके अतिरिक्त, प्रत्येक प्रशिक्षु को एक सिलाई किट भी प्रदान की जाएगी जिससे उन्हें प्रशिक्षण में किसी प्रकार की कठिनाई न हो। ‎सी.सी.एल. द्वारा इस केंद्र के संचालन के लिए निःशुल्क किराया आधार पर दो क्वार्टर आवंटित किए गए हैं, जो प्रशिक्षण कार्य में उपयोग किए जा रहे हैं।

‎‎ ज्ञात हो कि सीसीएल सीएमडी  निलेंदु कुमार सिंह के नेतृत्व में सीसीएल द्वारा समावेशी विकास एवं महिलाओं के उत्थान के लिए कई के कार्यक्रम चलाए जा रहे हैं।यह परियोजना केवल एक प्रशिक्षण केंद्र नहीं, बल्कि महिलाओं को सशक्त बनाने का एक मंच है। इसका उद्देश्य महिलाओं को न सिर्फ कुशल बनाना, बल्कि उन्हें रोजगार योग्य बनाना और अंततः आत्मनिर्भरता की ओर अग्रसर करना है। यह पहल समाज की उन महिलाओं के लिए विशेष रूप से समर्पित है जो संसाधनों के अभाव में अपने सपनों को साकार नहीं कर पातीं। ‎‎इस केंद्र का उद्घाटन श्रीमती विमला प्रसाद के करकमलों से किया गया । इस अवसर पर अर्पिता महिला मंडल की अध्यक्षा श्रीमती प्रीति सिंह, क्लब की सदस्यगण एवं क्षेत्र की बड़ी संख्या में महिलाएं , सीसीएल कर्मी और स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे। ‎‎सी.सी.एल. का यह प्रयास महिलाओं के समग्र विकास की दिशा में एक ठोस कदम है, जिससे न केवल वे खुद सशक्त होंगी, बल्कि समाज और परिवार को भी मजबूती प्रदान करेंगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *