हजारीबाग। एनएमएल पकरी बरवाडीह एवं पीबी-एनडब्ल्यू कोल माइनिंग प्रोजेक्ट द्वारा 10 से 12 सितंबर तक आयोजित किए जा रहे इस तीन दिवसीय खेल आयोजन में एनएमएल की विभिन्न परियोजनाओं एवं प्रतिष्ठानों की टीमें हिस्सा ले रही हैं। प्रतियोगिता में कुल सात टीमें भाग ले रही हैं, जिनमें पीबी एवं पीबी-एनडब्ल्यू सीएमपी, सीबी-सीएमपी, केडी-सीएमपी, सीएमएचQ एवं नॉर्थ धादू, डीएल-सीएमपी, टीएल-सीएमपी तथा बादाम सीएमपी* शामिल हैं। सभी टीमें स्वस्थ प्रतिस्पर्धा, खेल भावना और आपसी सौहार्द के साथ प्रतियोगिता में हिस्सा ले रही हैं।

उद्घाटन समारोह के दौरान सीबी-सीएमपी, केडी-सीएमपी एवं बादाम सीएमपी के हेड ऑफ प्रोजेक्ट्स तथा एनएमएल पकरी बरवाडीह के जीएम (इंफ्रा)* द्वारा प्रतियोगिता के आधिकारिक मैस्कॉट एवं ट्रॉफी का अनावरण* किया गया। इसके पश्चात् अधिकारियों ने सभी प्रतिभागी टीमों एवं खिलाड़ियों से मुलाकात कर उनका उत्साहवर्धन किया तथा प्रतियोगिता के लिए शुभकामनाएं दीं। अधिकारियों ने खिलाड़ियों से पूरे उत्साह एवं समर्पण के साथ खेलने और खेल भावना के उच्च मानकों को बनाए रखने का आह्वान किया।
मैस्कॉट एवं ट्रॉफी अनावरण के बाद एक भव्य टॉर्च प्रोसेशन (मशाल जुलूस) का आयोजन किया गया। खिलाड़ियों एवं प्रतिभागियों द्वारा मशाल लेकर किए गए इस जुलूस ने पूरे आयोजन में उत्साह और ऊर्जा का संचार किया। टॉर्च प्रोसेशन एकता, अनुशासन, दृढ़ संकल्प, खेल भावना और उत्कृष्टता* का प्रतीक रहा तथा इसने प्रतियोगिता के औपचारिक शुभारंभ को और भी यादगार बना दिया।
तीन दिवसीय बैडमिंटन प्रतियोगिता के माध्यम से एनएमएल की विभिन्न परियोजनाओं एवं प्रतिष्ठानों के कर्मचारियों को अपनी खेल प्रतिभा प्रदर्शित करने के साथ-साथ एक-दूसरे के साथ जुड़ने और अंतर-परियोजना सौहार्द एवं टीम भावना को मजबूत करने का अवसर मिलेगा। यह आयोजन एनएमएल में स्वस्थ प्रतिस्पर्धा, सहयोग और सामूहिक उत्कृष्टता की संस्कृति को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है। सात टीमें प्रतिष्ठित ट्रॉफी के लिए अपना दमखम दिखा रही हैं। अगले तीन दिनों तक होने वाले मुकाबलों में खिलाड़ियों के बीच रोमांचक और प्रतिस्पर्धात्मक बैडमिंटन देखने को मिलेगा।
