विश्व पर्यावरण दिवस पर रायबरेली संयंत्र में हुआ पौधरोपण

Spread the love

रायबरेली। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर रायबरेली संयंत्र के प्रशासनिक भवन परिसर में पौधरोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए विभिन्न प्रजातियों के पौधे लगाए। कार्यक्रम में अपर महाप्रबंधक-सतर्कता (उत्तरी क्षेत्र) लथा टी., उप महाप्रबंधक (मानव संसाधन एवं सामग्री प्रबंधन) एवं संयंत्र प्रमुख रमेश चन्द यादव, प्रबंधक-परीक्षण शिवशंकर, प्रबंधक-ईडीसी भोला नाथ मिश्रा, उप प्रबंधक (इकाई सतर्कता प्रमुख) विष्णु दत्त मिश्रा तथा उप प्रबंधक (वित्त) एवं वित्त प्रमुख विनीत कुमार गुप्ता ने पौधरोपण किया।

इस दौरान निजी सचिव-सतर्कता उत्तरी क्षेत्र डी.सी. श्रीवास्तव, सहायक प्रबंधक-सिविल योगेश प्रताप राव, सहायक प्रबंधक वीरेंद्र श्रीवास्तव सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। सभी ने पर्यावरण संरक्षण के लिए नियमित रूप से पौधे लगाने तथा उनकी देखभाल करने का संकल्प लिया। अधिकारियों ने कहा कि “एक वृक्ष मां के नाम” अभियान पर्यावरण संरक्षण की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है। कार्यक्रम का आयोजन केंद्रीय सेवाएं-सिविल विभाग एवं जनसंपर्क विभाग के समन्वय से संपन्न हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *