एनटीपीसी औरैया में ‘स्वच्छता पखवाड़ा–2026’ का शुभारम्भ

Spread the love

औरैया। एनटीपीसी औरैया परियोजना में प्रतिवर्ष की भाँति इस वर्ष भी “स्वच्छता पखवाड़ा–2026” का शुभारम्भ अत्यंत उत्साह, ऊर्जा एवं सामूहिक प्रतिबद्धता के साथ किया गया। 16मई को प्रशासनिक भवन परिसर में आयोजित उद्घाटन समारोह में परियोजना प्रमुख, श्री शुभाशीष गुहा ने विभागाध्यक्षों, वरिष्ठ अधिकारियों एवं समस्त कर्मचारियों को स्वच्छता शपथ दिलाकर अभियान का विधिवत शुभारम्भ किया। इस अवसर पर उपस्थित सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने पूर्ण उत्साह एवं जोश के साथ अपने घर, कार्यस्थल, गाँव-गाँव एवं गली-गली को स्वच्छ बनाए रखने का दृढ़ संकल्प लिया तथा स्वच्छता को अपनी जीवनशैली का अभिन्न अंग बनाने का संदेश दिया।

यह आयोजन स्वच्छ भारत मिशन के अंतर्गत एनटीपीसी की सामाजिक एवं राष्ट्रीय जिम्मेदारी के प्रति प्रतिबद्धता का सशक्त उदाहरण है। इस 16 दिवसीय अभियान का उद्देश्य केवल परियोजना परिसर तक सीमित न रहकर, आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में भी स्वच्छता के प्रति जन-जागरण फैलाना एवं समाज में सकारात्मक व्यवहार परिवर्तन लाना है।

स्वच्छता शपथ के प्रमुख संकल्प:  हम अपना घर स्वच्छ रखेंगे। हम अपना कार्यस्थल स्वच्छ रखेंगे। गाँव-गाँव, गली-गली स्वच्छता का संदेश फैलाएँगे। सार्वजनिक स्थलों पर स्वच्छता बनाए रखेंगे। स्वच्छ भारत निर्माण में सक्रिय योगदान देंगे। पखवाड़े के दौरान आयोजित होने वाले प्रमुख कार्यक्रम श्रमदान एवं सफाई अभियान  जन-जागरूकता रैली एवं पदयात्रा अन्य इत्यादि। इन सभी गतिविधियों का उद्देश्य जन-जन में स्वच्छता के प्रति जागरूकता उत्पन्न करना तथा एक स्वस्थ, सुंदर और स्वच्छ समाज का निर्माण करना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *