अंगुली पकड़ के ले आया मुझे, खाटू नगरी घुमाया मुझे – संजीव शर्मा

Spread the love

सोनभद्र।  सप्तम श्री श्याम महोत्सव बड़े धूमधाम के साथ होटल अरिहंत के प्रांगण में संपन्न हुआ। नगर में सप्तम श्री श्याम महोत्सव शरणागतम  बुधवार की देर शाम बाबा का भव्य दरबार सजाया गया। इसके साथ ही विशेष रूप से बाबा का अलौकिक श्रृंगार किया गया। इसके साथ ही खाटू श्याम बाबा को छप्पन भोग लगाए गए।
   श्री श्याम भक्त मंडल जिसमें श्याम बाबा के लाडले खाटूश्यामजी के श्याम सिंह, पुरुषोत्तम शर्मा, राबर्ट्सगंज से  भजन गायक संजीव शर्मा ने भक्तों को भजन सुनाए जिसमें अंगुली पकड़ के ले आया मुझे, खाटू नगरी घुमाया मुझे, श्याम ओ मेरे श्याम मैं तेरा लाडला…, हारे हारे हारे हारे के सहारे, बैठा जो खाटू में उस से कहना है, श्याम मेरे श्याम श्याम मेरे श्याम… व अन्य भजन सुनाकर श्रद्धालुओं को झूमने के लिए मजबूर कर दिया।  रायपुर छत्तीसगढ़ से रेशमी शर्मा, कोलकाता से सौरभ शर्मा,संजू शर्मा, दिल्ली से शीतल पाण्डेय, आदि कोलकाता, खाटू धाम,राबर्ट्सगंज से आए भजन प्रवाहक पूरी रात  रिझाए। 
  आयोजक पुनीत जैन, पवन कुमार जैन, रवि केजरीवाल, परमेश जैन, अशोक मिश्रा, डॉ रोहित केडिया, संजय अग्रवाल उर्फ शैलू,अमित जैन, दुर्गा परशुराम पुरिया, मनोज परशुराम पुरिया ने कार्यक्रम को लेकर आयोजक का सहयोग किया। दरबार में बाबा के दर्शन के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ लगी रही। इसके साथ ही श्रद्धालुओं ने लंबी लाइन में लगकर बाबा के दर्शन कर आशीर्वाद लिया। वहीं श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *