जिलाधिकारी ने जिला अस्पताल में निर्माणाधीन बिल्डिंग एवं पुलिस लाइन में निर्माणाधीन भवनों का निरीक्षण किया

Spread the love

*जिला अस्पताल में निरीक्षण के दौरान अधिशासी अभियंता विद्युत को शो काज नोटिस जारी करने के साथ निर्माणाधीन बिल्डिंग में एक सप्ताह के भीतर विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित करने के दिए कड़े दिशा निर्देश*

*पुलिस लाइन में निर्माणाधीन भवनों के निर्माण में गुणवत्ता चेक कराने के साथ सतत निगरानी न करने पर  ए ई पीडब्लूडी(भवन) को शोकाज नोटिस जारी करने का दिया निर्देश*

चंदौल। जिलाधिकारी चन्द्र मोहन गर्ग ने जिला अस्पताल परिसर में निर्माणधीन मेडिकल कालेज बिल्डिंग का निरीक्षण किया।कार्य के दौरान उन्होंने कार्य के प्रगति की विस्तार से जानकारी ली और मौके पर मौजूद संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने अधिशासी अभियंता विद्युत को एक सप्ताह के भीतर नव निर्मित भवन में विद्युत व्यवस्था सुनिश्चित करने के सख्त निर्देश दिए। विद्युत व्यवस्था अब तक सुनिश्चित न करने पर अधिशासी अभियंता विद्युत को बिलंब होने के कारण हेतु स्पष्टीकरण जारी करने के निर्देश दिए साथ ही कार्य में लेट लतीफी करने पर वेतन रोकने हेतु सम्बन्धित को निर्देशित किया। जिलाधिकारी ने मौके पर कार्यदाई संस्था को तीव्र गति से माह के अंत तक निर्माणाधीन कार्यों को पूर्ण करने का निर्देश दिया। जिलाधिकारी ने जिला अस्पताल के सामने ठेले पर दुकान लगाकर अतिक्रमण को तत्काल हटाने हेतु उपजिलाधिकारी अविनाश कुमार को निर्देशित किया,साथ ही अधिशासी अधिकारी नगर पंचायत व एनएचआई को नाले की सफाई एवं उसे ढकने तथा सफाई हेतु निर्देशित किया।

तत्पश्चात जिलाधिकारी चन्द्र मोहन गर्ग ने पुलिस लाइन में निर्माणाधीन भवनों का निरीक्षण किया निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने निर्माण कार्य की प्रगति को देखा और उसकी जानकारी प्राप्त किया। 

जिलाधिकारी ने अधिक मजदूरों को लगा कर समय सीमा में कार्य पूर्ण कराने के निर्देश के साथ ही निर्माण में उपयोग किए जा रहे मैटेरियल की उच्च गुणवत्ता रखने तथा समय समय पर टेक्निकल टीमों द्वारा जांच कराने को कहा। ईंट की गुणवत्ता की जांच कर उन्होंने कड़ी नाराजगी जताते हुए मानक के अनुरूप ही मैटेरियल प्रयोग करने के सख्त निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने मौके पर एई पीडब्लूडी (भवन) को समयबद्ध तरीके से उपयोग हो रहे ईंटों की जांच न कराने पर स्पष्टीकरण के साथ कांट्रेक्टर पे पेनाल्टी लगाने का निर्देश दिया। इस दौरान मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ वाई के राय, मेडिकल कॉलेज के प्रिंसिपल अमित सिंह,उपजिलाधिकारी अविनाश कुमार,कार्यदाई संस्था सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *