सेल, निदेशक खनन एम. आर. गुप्ता का राउरकेला इस्पात संयंत्र दौरा

Spread the love

राउरकेला।सेल के निदेशक (खनन) एम. आर. गुप्ता ने 30 जुलाई 2026 को राउरकेला इस्पात संयंत्र का दौरा किया और वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बातचीत की। राउरकेला इस्पात संयंत्र के निदेशक प्रभारी आलोक वर्मा पूरे दौरे के दौरान उनके साथ रहे। दौरे की शुरुआत सीपीटीआई भवन से हुई, जिसके बाद पेलेट प्लांट परियोजना स्थल, स्टैम्प चार्ज बैटरी परियोजना स्थल तथा आरएसपी के विस्तारण स्थल का दौरा किया गया। विस्तार परियोजनाओं के निरीक्षण के दौरान कार्यपालक निदेशक (खान), एम पी सिंह तथा कार्यपालक निदेशक (परियोजनाएँ), एस पाल चौधरी अन्य वरिष्ठ अधिकारियों के साथ उपस्थित रहे। उन्होंने श्री गुप्ता को चल रहे कार्यों की प्रगति एवं कार्यान्वयन की समय-सारणी के बारे में जानकारी दी।

इसके बाद श्री गुप्ता ने निदेशक प्रभारी सचिवालय स्थित मंथन सम्मेलन कक्ष में आरएसपी के अधिकारियों के साथ नई विस्तारण इकाइयों की विस्तृत समीक्षा बैठक की। बैठक में विभिन्न परियोजना लक्ष्यों, कार्यान्वयन रणनीतियों तथा आगे की कार्ययोजना पर विस्तार से विचार-विमर्श किया गया।

शाम को श्री गुप्ता ने ओडिशा खान समूह के अधिकारियों से मुलाकात की तथा खनन कार्यों, कच्चे माल की उपलब्धता और क्षेत्र में सेल की खनन गतिविधियों से जुड़े अन्य रणनीतिक मुद्दों की समीक्षा की। समीक्षा बैठकों के दौरान आरएसपी, परियोजना विभाग, खान विभाग तथा ओडिशा खान समूह के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे। उल्लेखनीय है कि, गुप्ता 29 जुलाई की शाम राउरकेला पहुँचे थे और 31 जुलाई को सेल के विभिन्न खदानों का दौरा करने का कार्यक्रम है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *