रीलबाज दरोगा प्रभारी झूंसी प्रकाश सिंह पर गिरी गाज

Spread the love

मनोज पाण्डेय 

प्रयागराज :कमिश्नरेट में फिर फेरबदल झूंसी थाना प्रभारी प्रकाश सिंह हटाए गए

प्रयागराज/ बताया जा रहा है कि चार्ज मिलते ही प्रभारी झूंसी प्रकाश सिंह सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हो गए थे। दिन भर रील, फोटोशूट और फेसबुक लाइव कमेंट बॉक्स में परिचितों की कतार लग गई थी – “सबसे ईमानदार”, “न्यायप्रिय”, “सिंघम” जैसे तमगों की भरमार लेकिन थाने में फरियादियों की सुनवाई और कानून व्यवस्था को लेकर लगातार सवाल उठ रहे थे।गौरतलब है कि 18 सितंबर को ही प्रकाश सिंह को पासपोर्ट सेल से हटाकर झूंसी का थानाध्यक्ष बनाया गया था लेकिन उनके इन्हीं हरकतों के कारण साहब मात्र तीन दिन ही झूंसी थाना प्रभारी रह पाए उनको प्रभारी पद से हटना पड़ा जो पुलिस जैसे महत्व पुर्ण जिम्मेदारियों पर प्रश्नचिन्ह है और पुलिस के लिए एक सबक भी है सूत्रों से पता चला है कि प्रकाश सिंह को थाना प्रभारी पर्यटन संगम बनाया गया है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *