वाराणसी। राष्ट्रीय सनातन संघ के वाराणसी मंडल अध्यक्ष विजय प्रकाश श्रीवास्तव एवं उनके साथ रविंद्र प्रकाश श्रीवास्तव के प्रथम वाराणसी बैठक पर गुरुवार को प्रदेश कार्यालय, मानसरोवर होटल पर जोरदार स्वागत किया गया। इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष नागेश्वर सिंह, प्रदेश प्रभारी विजय शंकर चौबे एवं मंडल सचिव उदय प्रताप सिंह मुन्ना द्वारा सनातनी पट्टा पहनाकर एवं माल्यार्पण कर स्वागत किया गया। स्वागत समारोह के पश्चात संगठन के विस्तार, सदस्यता अभियान एवं आगामी कार्यक्रमों को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। पदाधिकारियों ने संगठन को वाराणसी मंडल में और अधिक सशक्त बनाने पर जोर दिया।
राष्ट्रीय सनातन संघ ने पदाधिकारियों का प्रथम बैठक में किया भव्य स्वागत
