विद्या वाचस्पति की मानद उपाधि से सम्मानित हुए राम अनुजधर द्विवेदी

Spread the love

– काशी हिन्दी विद्यापीठ द्वारा प्रयागराज में आयोजित कार्यक्रम में किया गया सम्मानित 

सोनभद्र। साहित्यिक संस्था जगदीश साहित्य संस्थान प्रयागराज अपने द्वितीय स्थापना दिवस के अवसर पर व काशी हिन्दी विद्यापीठ द्वारा संयुक्त रूप से एक  समारोह का आयोजन शनिवार को किया गया। यह कार्यक्रम संस्थान की ओर से इस अवसर पर *पुस्तक विमोचन, कवि सम्मेलन, सम्मान समारोह एवं विशेष मानद सम्मान*का कार्यक्रम आयोजित किया गया।

संस्थान के अध्यक्ष *सरदार मनमोहन सिंह तन्हा*  की ओर से सभी साहित्य प्रेमियों और सम्मानित अतिथियों को सादर सम्मानित किया गया किया गया है।यह कार्यक्रम हिन्दुस्तानी एकेडमी,  प्रयाग संगीत समिति के पास, कमला नेहरू रोड, सिविल लाइंस, प्रयागराज, उत्तर प्रदेश में आयोजित किया गया है। इस कार्यक्रम के आयोजक संरक्षक कवि इन्द्रजीत तिवारी निर्भीक और संस्थापिका/महासचिव जगदीश कौर ने व मंचासीन अतिथियों द्वारा सभी को सम्मानित किया गया हैं।

इस समारोह में देश के कई प्रतिष्ठित कवि, लेखक और साहित्यकारों को सम्मानित किया गया, इसी क्रम में काशी हिन्दी विद्यापीठ के कुल सचिव व उपकुलपति व मुख्य अतिथि आदि द्वारा राम अनुज धर द्विवेदी को उनके लेखन, कविता संग्रह, साहित्यिक कार्यक्रमों में शामिल होने व उनके उत्तम कार्यों को देखते हुए यह उपाधि दी गई। सम्मान में अंग वस्त्र,पट्टिका, मोमेंट,मेडल,व प्रमाण पत्र आदि देकर सम्मानित किया गया। इसके अनेक लोगों को भी उपाधि प्रदान किया गया। और कुछ पत्रिकाओं का भी विमोचन किया गया। इसके अलावा तमाम लोगों को कार्यक्रम में शामिल लोगों को भी सम्मानित किया गया। इस अवसर पर तमाम क्षेत्रों से आए हुए कवि साहित्यकार लेखक आदि लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *