अहरौरा, मिर्जापुर। क्षेत्र के रामरसही सोनवर्षा खुर्द निवासी राजेश भाई पटेल को जनहित संकल्प पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव रामसूरत पटेल ने विधानसभा 387 रोहनिया वाराणसी का प्रभारी मनोनीत किया है। उक्त जानकारी देते हुए नव नियुक्त प्रभारी राजेश भाई पटेल ने बताया की मैं अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करते हुए विधानसभा में पार्टी के संकल्पों को मजबूत करने का प्रयास करूंगा। राजेश भाई पटेल के मनोनयन पर पार्टी सहित उनके शुभचिंतकों ने बधाई दी है।
राजेश भाई पटेल बनाएं गए जनहित संकल्प पार्टी के रोहनिया विधान सभा प्रभारी
