उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ ने विद्यालय मर्जर एव सरप्लस अध्यापक को लेकर जनप्रतिनिधियों को दिया पत्रक

Spread the love

 मिर्जापुर / उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के प्रदेश अध्यक्ष सुशील कुमार पांडेय के निर्देश पर रविवार को प्राथमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष आकाश उपाध्याय ने जनपद के जनप्रतिनिधियों को पत्रक देकर कम छात्र संख्या वाले विद्यालयों के मर्जर का कड़ा विरोध किया और सरप्लस अध्यापक के नाम पर अध्यापकों को हटाएं जाने का भी विरोध किया । आकाश उपाध्याय ने पत्रक देकर जनप्रतिनिधियों से कहा की वे सामूहिक रूप से अपने अपने क्षेत्र में विद्यालय मर्जर का विरोध सदन में करे और मुख्यमंत्री को बताएं की गांवो मे विद्यालय बंद किए जानें से गरीब छात्र शिक्षा से वंचित रह जाएंगे।

प्राथमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष ने केंद्रीय परिवार कल्याण राज्य मंत्री अनुप्रिया पटेल तथा प्राविधिक शिक्षा उपभोक्ता सरक्षण एव बाट माप आशीष पटेल के जनपद में न रहने के कारण उनके पी ए , विधायक मड़िहान रमाशंकर सिंह पटेल , विधायक मझवा  सूची स्मिता मौर्य को विद्यालय पेयरिंग एवं प्रधानाध्यापक  प्राथमिक विद्यालय सरप्लस से परेशान अध्यापकों की समस्या के बारे में अवगत कराया। साथ में उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के वरिष्ट उपाध्यक्ष  जय प्रताप सिंह , अरविन्द कुमार त्रिपाठी, सर्वेश श्रीवास्तव , रमेश सिंह  मंत्री जूनियर हाई स्कूल शिक्षक संघ ,आनंद दीवाना संगठन मंत्री , रामानंद द्विवेदी आदेश कुमार पांडेय ,रमेश कुमार श्रीवास्तव ,आशीष कुमार सिंह  सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *