राजेश कुमार मिश्रा किसान कांग्रेस पूर्वी जोन के प्रदेश महासचिव बनाये गये 

Spread the love

 कांग्रेस जनों और किसानों ने दी बधाई 

अहरौरा, मिर्जापुर। उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी  की अध्यक्ष आराधना मिश्रा मोना ने क्षेत्र के चौकियां गांव निवासी राजेश कुमार मिश्रा को उत्तर प्रदेश किसान कांग्रेस पूर्वी जोन का प्रदेश महासचिव मनोनीत किया है। राजेश कुमार मिश्रा को प्रदेश किसान कांग्रेस का महासचिव बनाएं जाने पर कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं और कार्यकर्ताओं सहित किसानों ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए बधाइयां दी। लोगों ने कहा कि श्री मिश्र लम्बे समय से कांग्रेस से जुड़कर किसानों, गरीबों, मजदूरों की आवाज उठाते रहे हैं। इनको महत्वपूर्ण पद देने से कांग्रेस का जनाधार मजबूत होगा। बधाई देने वालों में सर्वश्री दयाशंकर पांडेय, संजय पांडेय, दीपक राय, अशोक साहनी, ओमकार पाल, उत्कर्ष मिश्रा, दौलत सिंह आदि रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *