रेलकर्मियों ने महाप्रबंधक मुलाकात कर उनकी समस्याएं से कराया अवगत

Spread the love

हाजीपुर । पूर्व मध्य रेल प्रशासन रेलकर्मियों के कल्याण एवं उनकी समस्याओं के त्वरित निराकरण के लिए प्रतिबद्ध है। इसी कड़ी में रेलकर्मियों एवं उनके आश्रितों की विभागीय समस्याओं के त्वरित एवं प्रभावी समाधान के उद्देश्य से पूर्व मध्य रेल के महाप्रबंधक श्री डिम्पी गर्ग ने 6.10.2026 को मुख्यालय, हाजीपुर में 09 रेलकर्मियों/उनके आश्रित से मुलाकात की। इस दौरान रेलकर्मियों/उनके आश्रित ने अपनी विभिन्न विभागीय समस्याओं एवं कठिनाइयों से महाप्रबंधक को अवगत कराया।

महाप्रबंधक ने प्रत्येक रेलकर्मी एवं उनके आश्रितों की समस्याओं को सुना और प्राप्त शिकायत के संबंध में अधिकारियों से आवश्यक जानकारी ली। उन्होंने संबंधित विभागों को प्राप्त मामलों पर त्वरित कार्रवाई करते हुए शिकायतों का प्रभावी निष्पादन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। महाप्रबंधक ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि रेलकर्मियों की समस्याओं के समाधान में अनावश्यक विलंब न हो तथा प्रत्येक मामले में नियमानुसार आवश्यक कार्यवाही की जाए। इस पहल का उद्देश्य रेलकर्मियों एवं उनके आश्रितों को अपनी समस्याएं सीधे महाप्रबंधक के समक्ष रखने का अवसर प्रदान करना तथा उनका समयबद्ध, पारदर्शी एवं संवेदनशील तरीके से समाधान सुनिश्चित करना है ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *